फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह, पीएम ने पराक्रम प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

Fri, 28 Sep 2018 02:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Updated Fri, 28 Sep 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to attend meeting of commanders, inauguration of military exhibition on surgical strike

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जोधपुर सैन्य अड्डे के बैटल एक्स मैदान में पराक्रम पर्व प्रदर्शनी का आज उद्घाटन किया । यह प्रदर्शनी भारतीय सेना की ओर से 2016 में की गयी सर्जिक्ल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित की गयी है। इस प्रदर्शनी में भारतीय सेना की युद्ध क्षमताओं को दिखाया गया है । मोदी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप संदेश लिखा और प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया ।



 

PM Modi to attend meeting of commanders, inauguration of military exhibition on surgical strike
प्रधानमंत्री ने विजिटर्स बुक में अपने संदेश में लिखा, ‘‘मातृभूमि की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध, समर्पित, वीर सैन्य शक्ति के लिए देश गौरव अनुभव कर रहा है । सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को, पीढ़ी दर पीढ़ी प्रेरणा के प्रतीक सभी को, शत् शत् नमन।’’ मोदी के साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण व राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी थीं।

 
PM Modi to attend meeting of commanders, inauguration of military exhibition on surgical strike
उल्लेखनीय है कि उरी में सेना के ठिकाने पर हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 29 सितंबर 2016 को नियंत्रण रेखा के पार जाकर आतंकवादियों के सात ठिकानों को तबाह करने के लिए सर्जिक्ल स्ट्राइक की थी ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi to attend meeting of commanders, inauguration of military exhibition on surgical strike
सेना का कहना था कि उसके विशेष दस्ते की इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में वे आतंकवादी मारे गए जो भारतीय सीमा में घुसपैठ की फिराक में थे।रक्षा मंत्री ने पिछले सप्ताह कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर 28 से 30 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 
विज्ञापन
PM Modi to attend meeting of commanders, inauguration of military exhibition on surgical strike
प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद मोदी व सीतारमण जोधपुर हवाई अड्डे पर एकीकृत सैन्य कमांडर सम्मेलन में भाग लेने चले गए। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री, सेना के तीनों अंगों के प्रमुख व अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भाग ले रहे हैं। इससे पहले मोदी ने कोणार्क युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और देश के लिए जान न्योछावर करने वाले वीर जवानों को नमन किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed