Sawai Madhopur: देर रात घर से निकली थी 12वीं पास छात्रा, निर्माणाधीन भूखंड में फंदे से लटका मिला शव, जांच शुरू
Sawai Madhopur: सवाई माधोपुर के पटेल नगर में एक निर्माणाधीन भूखंड में 12वीं पास छात्रा कल्पना मीणा का शव ट्यूबवेल के पाइप पर फंदे से लटका मिला। वह अपने ताऊ के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जीवन ज्योति स्कूल के पास एक निर्माणाधीन भूखंड में एक किशोरी का शव ट्यूबवेल के पाइप पर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पटेल नगर स्थित जीवन ज्योति स्कूल के निकट उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह लोगों ने एक निर्माणाधीन भूखंड में लगे ट्यूबवेल के पाइप से एक किशोरी का शव फंदे पर लटका हुआ देखा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया।
मौके पर बुलाई गई एफएसएल की टीम
घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए और जांच शुरू की। पुलिस द्वारा आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके।
कौन थी मृतक किशोरी?
मृतका की पहचान कल्पना मीणा, पुत्री हनुमान मीणा, के रूप में हुई है। वह चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र के अभयपुरा गांव की निवासी थी और पटेल नगर में अपने ताऊ के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी।
देर रात घर से निकली, सुबह मिला शव
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोरी देर रात घर से अकेले निकली थी। इसके बाद वह निर्माणाधीन भूखंड में पहुंची, जहां उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला।
12वीं पास कर आगे की पढ़ाई की कर रही थी तैयारी
बताया जा रहा है कि कल्पना ने हाल ही में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी और आगे की पढ़ाई तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी हुई थी। उसकी अचानक हुई मौत से परिजन और परिचित स्तब्ध हैं।
पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
फिलहाल घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है तथा सभी संभावित पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।
ये भी पढ़ें: बहरोड़ में लूट-मारपीट के बाद महिलाओं को उठा ले दबंग, तीन घंटे बाद पुलिस ने कराया रेस्क्यू
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी तस्वीर
परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।