सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News ›   BJP MLA Issues Warning Over Gujjar Pride Says Those Who Disrespect Will Face Political Consequences

'गुर्जर समाज को हल्के में न लें': सम्मान नहीं देने वालों को भाजपा विधायक ने दी चेतावनी; गरमाई सियासत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार

सवाई माधोपुर के कुशाली दर्रा में विजय बैंसला ने कहा कि गुर्जर समाज केवल वोट बैंक नहीं है और उसका इस्तेमाल अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, हालिया विवाद पर विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध सभी का अधिकार है और वह समाज के साथ हमेशा खड़े हैं।

 

BJP MLA Issues Warning Over Gujjar Pride Says Those Who Disrespect Will Face Political Consequences
विधायक जितेंद्र गोठवाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

सवाई माधोपुर के कुशाली दर्रा में आयोजित एक सभा के दौरान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेता विजय बैंसला ने समाज और राजनीति से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज केवल चुनावी राजनीति का माध्यम नहीं है और समाज के सम्मान की अनदेखी करने वालों को इसका राजनीतिक परिणाम भुगतना पड़ सकता है। सभा को संबोधित करते हुए विजय बैंसला ने कहा कि गुर्जर समाज लंबे समय से राजनीतिक उपेक्षा और इस्तेमाल की भावना से आहत है। उन्होंने कहा कि यदि समाज को उचित सम्मान नहीं मिला तो वह लोकतांत्रिक तरीके से अपना जवाब देगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में समाज के भीतर जो असंतोष पनपा है, वह अब खुलकर सामने आने लगा है। बैंसला ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज को किसी के राजनीतिक हितों का साधन नहीं बनने देना चाहिए और अपने अधिकारों व सम्मान के प्रति सजग रहना चाहिए।
Trending Videos




गुर्जर समाज को कमतर आंकने की भूल नहीं करनी चाहिए
सभा के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है। उन्होंने हालिया घटनाक्रम को समाज के भीतर मौजूद नाराजगी का परिणाम बताया। विजय बैंसला ने राजस्थान के राजनीतिक दलों और नेताओं को भी संदेश देते हुए कहा कि गुर्जर समाज को कमतर आंकने की भूल नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज शिक्षित और जागरूक है तथा अपने हितों और राजनीतिक फैसलों का मूल्यांकन करना अच्छी तरह जानता है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में सभी को अवसर मिलना चाहिए, लेकिन किसी भी व्यक्ति या दल को बिना जवाबदेही के लगातार समर्थन देना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राजस्थान में रेत का बवंडर: आंधी-बारिश से जनजीवन बेपटरी, 10 जिलों में रेड अलर्ट; 70km/h की रफ्तार से चली हवाएं
विज्ञापन


विधायक गोठवाल ने दी सफाई
वहीं, पूरे घटनाक्रम पर खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह हमेशा गुर्जर समाज के साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने बताया कि वह श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे थे, जहां कुछ युवाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद माहौल गरमाता देख उन्होंने वहां से लौटना उचित समझा। गोठवाल ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध और असहमति व्यक्त करना हर नागरिक का अधिकार है और वह इसका सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed