{"_id":"65e94c94170d34443f0760c3","slug":"rajasthan-news-uncontrolled-car-collided-with-tree-and-caught-fire-3-people-in-the-car-died-due-to-burning-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार में लगी आग, कार में सवार तीन लोगों की जलने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार में लगी आग, कार में सवार तीन लोगों की जलने से हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार
Sikar: शादी समारोह से वापस लौट रही एक अनियंत्रित कार काछवा गांव के पास पेड़ से टकरा गई। कार में आग लगने से कार में बैठे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
कल्याण अस्पताल, सीकर
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
जिले के काछवा गांव के पास देर रात एक अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से उसमें आग लग गई और कार में बैठे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार तीनों लोग किसी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति होने के कारण कार चालक कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद गाड़ी में आग लग गई, जिससे गाड़ी में बैठे तीनों लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया और तीनों शवों को कार से निकलवाकर कल्याण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मामले की जांच की जा रही है।
