{"_id":"662a671dbda1db43d90c134e","slug":"sikar-fire-broke-out-in-dona-pattal-shop-in-hanuman-tower-palsana-goods-worth-lakhs-of-rupees-burnt-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: पलसाना के हनुमान टावर में दोना-पत्तल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: पलसाना के हनुमान टावर में दोना-पत्तल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जला
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
सार
सीकर में पलसाना के हनुमान टावर में दोना-पत्तल की दुकान में आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये के सामान का नुकसान हो गया।
दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीकर में पलसाना कस्बे के हनुमान टावर में गुरुवार सुबह पत्तल-दोना की एक दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार, राजपुरा निवासी नितेश कुमार शर्मा ने हनुमान टावर के बेसमेंट में पत्तल-दोना बनाने के लिए मशीन लगा रखी थी और दुकान में करीब तीन लाख का कच्चा पक्का माल पड़ा था।
Trending Videos
बता दें कि दुकान में सुबह वेल्डिंग का कार्य करवाया गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान वेल्डिंग की चिंगारी से पत्तल-दोना में धीरे-धीरे आग पकड़ ली। बाद में जब आग का पता चला तो आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पानी का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान पानी का टैंकर मंगवा कर भी डाला गया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना पर रानोली पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किए।
