सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   English liquor being smuggled into Gujarat hidden under guise of noodles 200 cartons seized in Sirohi

Sirohi: नूडल्स की आड़ में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, 200 कार्टन जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 27 Jan 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Sirohi: सिरोही जिले में आबूरोड रीको पुलिस ने तस्करी के लिए गुजरात ले जाए जा रहे 200 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की। जब्त शराब की कीमत लगभग 35 लाख रुपए बताई जा रही है।

English liquor being smuggled into Gujarat hidden under guise of noodles 200 cartons seized in Sirohi
सिरोही। आबूरोड रीको पुलिस द्वारा नूडल्स के कार्टनों की आड़ में छिपाकर गुजरात ले जाए जा रहे हरिय
विज्ञापन

विस्तार

आबूरोड रीको पुलिस ने नूडल्स के कार्टनों की आड़ में गुजरात ले जाए जा रहे हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के 200 कार्टन जब्त किए और 1 आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शराब और कंटेनर को जब्त कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है। जिले में शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 

Trending Videos


तलाशी लेने पर खुला राज
आबूरोड रीको पुलिस थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत के नेतृत्व में टीम ने सीमावर्ती मावल चौकी पर नाकाबंदी कर गुजरात की ओर जा रहे संदिग्ध वाहनों की जांच की। इस दौरान आबूरोड की ओर से आ रहे एक कंटेनर को रुकवाकर तलाशी ली गई, जिसमें नूडल्स के कार्टनों की आड़ में छिपाकर ले जाए जा रहे 200 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने शराब और कंटेनर जब्त कर खरखरी, थाना लोहारू, जिला भिवाणी, हरियाणा निवासी जयदीप पुत्र महावीर सिंह जाट को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में आबूरोड रीको पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, विक्रम कुमार, कांस्टेबल प्रकाश, भवानी सिंह, प्रवीण सिंह, मालदेव, मुकेश एवं पवन सिंह शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: माउंट एवरेस्ट से लौटे आकाश का शाहपुरा में हुआ ऐतिहासिक स्वागत, तिरंगे संग निकला विजय जुलूस

शराब की आपूर्ति और जांच 
पुलिस के अनुसार अब यह जांच की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और गुजरात में सप्लाई के लिए कहां ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि पुलिस ने बीते 6 महीनों में शराब तस्करी के विरुद्ध 27 बड़ी कार्रवाइयां की हैं, जिनमें 5880 कार्टन शराब सहित 15 ट्रक और 12 छोटे वाहन जब्त किए गए। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सीमावर्ती चौकियों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed