सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   PHC will built in Goyli Sirohi cost of Rs 1.82 crore Minister of State Panchayati Raj laid foundation stone

Sirohi: सिरोही के गोयली में 1.82 करोड़ की लागत से बनेगा पीएचसी, पंचायती राज राज्यमंत्री ने किया शिलान्यास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 10 Jan 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Sarahi News: राज्य के पंचायती राज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने गोयली में शनिवार को पीएचसी भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों को बेहतर इलाज के लिए अब बड़े शहर का रास्ता नहीं तय करना पड़ेगा।

PHC will built in Goyli Sirohi cost of Rs 1.82 crore Minister of State Panchayati Raj laid foundation stone
गोयली में पीएचसी निर्माण कार्य का समारोहपूर्वक शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

विस्तार

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने गोयली में शनिवार को पीएचसी भवन का शिलान्यास किया गया। इस निर्माण कार्य पर 1.82 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके बनने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
Trending Videos


ग्रामीणों के सहयोग के बिना नहीं हो सकता कोई काम: देवासी
समारोह में राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि क्षेत्र में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिले ये उनकी प्राथमिकता है। इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास का काम सामूहिक प्रयासों से संपन्न होता है इसलिए ग्रामवासियों का पूर्ण सहयोग लेते हुए समय-समय पर विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनभावना के अनुरूप किया जाएगा पीएचसी का काम: पंचायती राज राज्यमंत्री
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज राज्यमंत्री ने कहा कि पीएचसी का कार्य जनभावना के अनुरूप किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान पूर्व में गोयली में किए गए गौरव पथ व पानी की टंकियों आदि के कार्य के बारे में भी बताया। क्षेत्रवासियों को आगे भी विकास कार्यों के लिए सदैव सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया। अतिथियों द्वारा वैदिक विधि विधान से पीएचसी का शिलान्यास किया गया।

ये भी पढ़ें: दोस्त ने दोस्त की पत्नी के साथ जबरदस्ती बनाए शारीरिक संबंध, तोड़ा भरोसा

ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित
इस मौके पर सांसद लुंबाराम चौधरी ने पीएचसी के निर्माण के संबंध में खुशी जताते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा जो कार्य करवाए जा रहे हैं वो अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने इस दौरान प्रत्येक पात्र से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed