सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Frost Covers Crops in Sri Ganganagar: Mercury Plunges to 9.9°C, Dense Fog & Icy Winds Grip Region

श्रीगंगानगर में कड़ाके की ठंड: ज्वार की फसलों पर जमी बर्फ, कोहरा-धुंध ने रोकी रफ्तार; तापमान 9.9°C तक लुढ़का

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Mon, 24 Nov 2025 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan Weather: जिले के गांवों में सुबह 7 बजे तक धूप नहीं निकल रही। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। मौसम का यह मिजाज दिसंबर के अंत तक और सख्त होने की संभावना है।

Frost Covers Crops in Sri Ganganagar: Mercury Plunges to 9.9°C, Dense Fog & Icy Winds Grip Region
ज्वार की फसल पर जमी बर्फ। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

हिमालय से आ रही बर्फीली उत्तरी हवाओं ने श्रीगंगानगर को कंपकंपा दिया है। सुबह-सुबह खेतों में ज्वार और सरसों की फसल पर हल्की बर्फ की चादर जमी नजर आई, जबकि सड़कों पर घना कोहरा और धुंध छाई रही। ठिठुरन इतनी कि ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए।
Trending Videos


कृषि अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो रविवार के 12.0 डिग्री और शनिवार के 12 डिग्री से काफी कम है। दिन का अधिकतम तापमान भी तेजी से गिर रहा है। रविवार को यह 26.6 डिग्री और शनिवार को 28.3 डिग्री था। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन-चार दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री और गिरावट आएगी। कोहरा और धुंध भी बढ़ेगा, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान का दौसा में क्या हुआ', जिलाध्यक्ष चयन पर विधायक बैरवा की खुली नाराजगी

हालांकि किसानों के लिए यह ठंड किसी वरदान से कम नहीं। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टरों का कहना है कि रबी फसलों, खासकर गेहूं, चना, सरसों और ज्वार के लिए यह मौसम एकदम अनुकूल है। ठंड से फसलों में रोग कम लगते हैं, सिंचाई की जरूरत घटती है और पौधों की बढ़वार शानदार होती है।

जिले के गांवों में सुबह 7 बजे तक धूप नहीं निकल रही। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। मौसम का यह मिजाज दिसंबर के अंत तक और सख्त होने की संभावना है। ठंड से बचाव के लिए लोग अभी से तैयार रहें, क्योंकि पारा और नीचे जाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed