सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   Rajasthan: Officials Beat MLA Jaideep Bihani While He Was Holding a Meeting on the Water Crisis

Rajasthan: पानी के संकट को लेकर मीटिंग कर रहे विधायक को अधिकारियों ने पीटा, चश्मे तोड़े-कपड़े फाड़े; कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार

श्रीगंगानगर में पानी संकट को लेकर विधायक जयदीप बिहाणी और राजस्थान शहरी विकास निवेश कार्यक्रम के अधिकारियों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। विधायक ने हमला करने का आरोप लगाया, जबकि दूसरी ओर अधिकारियों ने भी पलटकर आरोप लगाए। 

Rajasthan: Officials Beat MLA Jaideep Bihani While He Was Holding a Meeting on the Water Crisis
विधायक जयदीप बिहाणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

श्रीगंगानगर जिले के विधायक जयदीप बिहाणी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। विधायक ने राजस्थान शहरी विकास निवेश कार्यक्रम के अधिकारियों पर हमला करने, कपड़े फाड़ने और चश्मा तोड़ने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

Trending Videos

क्या है मामला?
विधायक जयदीप बिहाणी के अनुसार, हमले में उनके चेहरे पर चोट आई और उनका चश्मा टूट गया। उन्होंने बताया कि शहर में पानी सप्लाई की गंभीर समस्या को लेकर यह विवाद हुआ। पुरानी आबादी और करणपुर रोड क्षेत्र में पिछले सात दिनों से पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने आरोप लगाया कि एक प्राइवेट कंपनी की लापरवाही के कारण हालात बिगड़े हैं। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए विधायक सेवा केंद्र में बैठक बुलाई गई थी, लेकिन संबंधित अधिकारी तय समय पर नहीं पहुंचे। बाद में राजस्थान शहरी विकास निवेश कार्यक्रम के एईएन जगन्नाथ बैरवा और प्राइवेट कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर शाहनवाज हसन वहां पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहा विधायक ने?
बिहाणी का कहना है कि बातचीत के दौरान जैसे ही उन्होंने अधिकारियों से जनता की समस्या पर सवाल किया, एईएन जगन्नाथ बैरवा ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने दोनों अधिकारियों को पकड़ लिया। विधायक ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है और मामले की शिकायत विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से करने की भी बात कही है। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि 550 करोड़ रुपये की जल योजना की समय सीमा समाप्त होने के बावजूद काम अधूरा है। उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।


पढ़ें: श्मशान में ‘पैसों की बारिश’ का दिखाया झांसा, लाखों की ठगी भी की; दो मास्टरमाइंड सहित आठ गिरफ्तार

वहीं, दूसरी ओर सूत्रों के अनुसार, जब अधिकारी विधायक सेवा केंद्र पहुंचे, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान विधायक और अधिकारियों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक अधिकारी की शर्ट फट गई। यह भी आरोप है कि मौके पर मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी कुछ समय के लिए जब्त कर लिए गए।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed