सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Tricolor hoisted at 23,000 feet, Udaipur girl receives grand welcome; conquers four continents in five months

Rajasthan: 23 हजार फीट पर लहराया तिरंगा, उदयपुर की मनस्वी का भव्य स्वागत; पांच महीने में चार महाद्वीपों पर फतह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 12 Feb 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Udaipur News: उदयपुर की मनस्वी अग्रवाल ने अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका की चोटियां फतह कर 23 हजार फीट पर तिरंगा फहराया। पांच महीनों में चार महाद्वीपों पर सफलता के बाद शहर में उनका भव्य स्वागत हुआ। वह ‘सेवन समिट्स’ मिशन पूरा करने की तैयारी में हैं।

Tricolor hoisted at 23,000 feet, Udaipur girl receives grand welcome; conquers four continents in five months
मनस्वी ने पांच महीने में हासिल की चार महाद्वीपों पर फतह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झीलों की नगरी उदयपुर की बेटी मनस्वी अग्रवाल ने दुनिया की दुर्गम चोटियों पर तिरंगा फहराकर शहर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी विन्सन मैसिफ और दक्षिण अमेरिका की अकोन्कागुआ फतह करने के बाद बुधवार को जैसे ही मनस्वी उदयपुर पहुंचीं, शहरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। करीब 23 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराकर उन्होंने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

Trending Videos

 
एयरपोर्ट से घर तक अभिनंदन
एयरपोर्ट से लेकर उनके निवास तक जगह-जगह फूलों की बारिश, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ स्वागत किया गया। लगभग तीन महीने बाद बेटी को सामने देखकर पिता डॉ. टी.आर. अग्रवाल और माता सरोज गुप्ता भावुक हो उठे। एमडीएस स्कूल के बच्चों ने भी फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। शहर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
कठिन परिस्थितियों में दिखाई दृढ़ता
मनस्वी ने बताया कि अकोन्कागुआ पर चढ़ाई के दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही थीं और तापमान माइनस 30 से 50 डिग्री तक पहुंच गया था। इन परिस्थितियों में दुनिया भर से आए 22 पर्वतारोहियों में से केवल 12 ही शिखर तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में शारीरिक ताकत से अधिक मानसिक दृढ़ता काम आती है और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा हौसला देता है। 23 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराने के साथ ही वह राजस्थान की दूसरी महिला बन गई हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

पढ़ें- सलाम: दहेज प्रथा के खिलाफ अड़े पिता जालिम सिंह, बेटे को शादी में मिले 31 लाख लौटाए; कहा- बेटी ही सबसे बड़ा धन
 
पांच महीने में चार महाद्वीपों पर फतह
मनस्वी की उपलब्धि इसलिए भी विशेष मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने महज पांच महीनों में चार महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतह किया है। इससे पहले वह यूरोप की माउंट एलब्रस और अफ्रीका की किलीमंजारो पर भी सफलता प्राप्त कर चुकी हैं। अब उनका लक्ष्य शेष महाद्वीपों की चोटियों को जीतकर ‘सेवन समिट्स’ मिशन पूरा करना है।
 
गार्ड ऑफ ऑनर और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
राजस्थान विद्यापीठ के होम्योपैथी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज जोशी, ओम पारीक, एडवोकेट मनन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतापनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग के अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया। मनस्वी की सफलता को उदयपुर और राजस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed