Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Delhi Chief Minister Rekha Gupta arrives in Udaipur BJP workers give her grand welcome
{"_id":"69907e03a41cdd8a3704359a","slug":"delhi-chief-minister-rekha-gupta-arrives-in-udaipur-bjp-workers-give-her-a-grand-welcome-udaipur-news-c-1-1-noi1460-3951556-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: उदयपुर पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: उदयपुर पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 08:00 PM IST
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को उदयपुर पहुंचीं। वे शाम करीब 4:30 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट (डबोक) पर उतरीं, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मिडिया से बातचीत करते हुए राजस्थान की जमकर तारीफ की।
ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ हुआ सीएम का स्वागत
मुख्यमंत्री के आगमन पर एयरपोर्ट से शहर के गुलाब बाग तक बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जोरदार अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। बताया जा रहा है कि यह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का उदयपुर दौरा पहली बार है। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में पहले से ही भारी उत्साह था। स्वागत समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मनजिंदर सिंह सिरसा की बेटी की शादी में होंगी शामिल
मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान यहां दिल्ली सरकार में मंत्री और उनके सहयोगी मनजिंदर सिंह सिरसा की बेटी की शादी में शामिल होने के साथ ही निजी कार्यक्रमों में भाग लेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह रविवार को दोपहर में महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उदयपुर आने पर मीडिया से संक्षिप्त बातचीत करते हुए राजस्थान की प्रशंसा की और फिर कार में बैठकर प्रस्थान कर गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।