{"_id":"699032f8b789369119061870","slug":"video-yamunanagar-agrasen-chowk-traffic-signal-is-out-of-order-for-two-months-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में अग्रसेन चौक पर दो महीने से ट्रैफिक सिग्नल खराब, लोगों को जाम से हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में अग्रसेन चौक पर दो महीने से ट्रैफिक सिग्नल खराब, लोगों को जाम से हुई परेशानी
यमुनानगर के अग्रसेन चौक पर पिछले करीब दो महीनों से ट्रैफिक सिग्नल लाइट खराब पड़ी हुई हैं। यह चौक दो राज्यों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग होने के कारण हमेशा व्यस्त रहता है। सिग्नल बंद होने से यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों के साथ-साथ होमगार्ड के जवानों और पुलिस कर्मचारियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर तैनात होमगार्ड के जवान लगातार हाथों के इशारों से ट्रैफिक को नियंत्रित करने में जुटे रहते हैं। सुबह से शाम तक भारी वाहनों, बसों, ट्रकों और दोपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जाम के कारण एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होती है, जिससे आम जनता में नाराजगी देखने को मिल रही है।
वहीं, मौके पर मौजूद ट्रैफिक इंचार्ज राजेश ने बताया कि ट्रैफिक सिग्नल को ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सिग्नल खराब होने के कारण कई बार होमगार्ड के जवान ट्रैफिक कंट्रोल करते समय तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे हैं, जो एक गंभीर खतरा है।
राजेश ने आगे बताया कि यह चौक शहर का सबसे व्यस्त चौक माना जाता है। आसपास बाजार, मुख्य सड़क और अंतरराज्यीय मार्ग होने की वजह से यहां हर समय भीड़ रहती है। सिग्नल व्यवस्था दुरुस्त न होने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है और जवानों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रैफिक सिग्नल को ठीक कराया जाए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिले और होमगार्ड व पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अगर समय रहते समाधान नहीं हुआ तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।