{"_id":"69903912f1eecd038e03e96c","slug":"video-bhiwani-daughter-secured-sixth-rank-in-all-india-in-ugc-net-exam-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी की बेटी ने यूजीसी नेट परीक्षा में पाया ऑल इंडिया में छठा रैंक, किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी की बेटी ने यूजीसी नेट परीक्षा में पाया ऑल इंडिया में छठा रैंक, किया गया सम्मानित
भिवानी निवासी प्रीति ने राष्ट्रीय स्तर पर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में अंग्रेजी विषय से ऑल इंडिया में छठी रैंक प्राप्त की है। प्रीति को नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था द्वारा जैन चौक अहिरों की गली स्थित उनके निवास पर सम्मानित किया गया। प्रीति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भिवानी में प्राप्त की तथा आगे की पढ़ाई चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के रूप में पूर्ण की। यूजीसी नेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रीति का चयन जूनियर रिसर्च फेलॉशिप एवं असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए हुआ है। प्रीति ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को देते हुए कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन और सतत अध्ययन ही सफलता की कुंजी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।