{"_id":"69902ee1f8e8fb83ef06592a","slug":"video-brabka-ma-sathagathha-parasathataya-ma-vavahata-ka-mata-palsa-kara-raha-jaca-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस कर रही जांच
यूपी के बाराबंकी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या किए जाने की बात कही। ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी जुटाई। मामले की जांच की जा रही है।
घटना देवा कोतवाली क्षेत्र के हरबंशपुर गांव की है। मूल रूप से रामनगर कोतवाली क्षेत्र के भवानीगंज निवासी इंद्रसेन ने बताया कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2005 में हरबंशपुर गांव निवासी विजय के साथ हुई थी। शनिवार तड़के ससुराल से फोन आया कि बेटी की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई है। हम लोग जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि कुछ ही देर बाद बेटी की मौत की सूचना मिल गई।
उन्होंने बताया कि जब हम लोग मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव जमीन पर रखा था। उसके गले पर काले निशान थे। इससे यह पता चलता है यह सामान्य मौत नहीं है, बल्कि बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।