पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Power supply disrupted in 150 villages due to storms and rain.

Barabanki News: आंधी-बारिश से 150 गांवों की बिजली गुल

Thu, 02 Jul 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 02 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in 150 villages due to storms and rain.
बाराबंकी। बारिश और तेज हवाओं के बीच जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई। कहीं 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से 150 गांवों की बिजली गुल हो गई, तो कहीं इंसुलेटर खराब होने से शहर में बार-बार बिजली की आवाजाही बनी रही। जैदपुर क्षेत्र के एक गांव में दो ट्रांसफार्मर जलने के छह दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जबकि हैदरगढ़ में भी घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सिविल लाइन, नेहरू नगर और कंपनीबाग मोहल्लों में हर दो घंटे पर बिजली आती-जाती रही। वहीं आवास विकास कॉलोनी और लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में मंगलवार रात करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही।
विज्ञापन

n दो लाख लोगों ने झेली परेशानी : फतेहपुर। निंदूरा के पास 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से कस्बा फतेहपुर सहित आसपास के करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लगभग दो लाख लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

n छह दिन से अंधेरे में टेसवा गांव, फुंके ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदले : जैदपुर। टेसवा गांव में पिछले छह दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्राम पंचायत के पूरब और पश्चिम में लगे दोनों ट्रांसफार्मर 25 जून को फुंके गए थे।

ग्रामीणों और ग्राम प्रधान जयभानु वर्मा ने उसी दिन लाइनमैन, जेई और एसडीओ को शिकायत दी थी, लेकिन आश्वासन के अलावा अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। छह दिन बाद भी नए ट्रांसफार्मर नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed