पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   FIR against 35 for highway blockade and stone-pelting; four arrested.

Barabanki News: हाईवे जाम कर पथराव में 35 पर एफआईआर, चार गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 02 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
FIR against 35 for highway blockade and stone-pelting; four arrested.
बाराबंकी । रामनगर के कटियारा गांव में मंगलवार को बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर शव रखकर जाम लगाने और पुलिस टीम पर पथराव के मामले में 10 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने व शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कटियारा निवासी जितेंद्र (20) का शव सोमवार दोपहर घर में पंखे के हुक से साड़ी के फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि गांव के कुछ लोगों ने एक युवती से प्रेम संबंध के शक में उसकी हत्या की है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजन और ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

हत्या का मामला दर्ज करने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हाईवे से हटाने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस टीम और सरकारी वाहनों पर पथराव कर दिया। हमले में कोतवाल अरुण प्रताप सिंह सहित छह पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में भूपेंद्र, चंदन, शिवा व शैलेंद्र को गिरफ्तार किया है। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि वीडियो के आधार पर पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed