सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   35,000 people paid obeisance at Jakhu Temple on Hanuman Jayanti

Shimla News: हनुमान जन्मोत्सव पर जाखू मंदिर में 35 हजार लोगों ने टेका माथा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
35,000 people paid obeisance at Jakhu Temple on Hanuman Jayanti
विज्ञापन
तड़के साढ़े तीन बजे पहुंचना शुरू हो गए थे श्रद्धालु, मंदिर के मुख्य द्वार तक लगीं थीं भक्तों की कतारें
Trending Videos

संकटमोचन मंदिर में 12 हजार लोगों ने टेका माथा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के प्रमुख मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव पर हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। जाखू हनुमान मंदिर में लगभग 35 हजार और संकट मोचन मंदिर में 12 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। जाखू हनुमान मंदिर में कपाट खुलने से पहले ही तड़के 3:30 बजे से भक्त मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। जाखू मंदिर के मुख्य गेट तक श्रद्धालुओं की लाइनें लगीं थीं।

शहर के संकट मोचन मंदिर में भी कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। जाखू हनुमान मंदिर में सबसे पहले सुबह हनुमान की पूजा अर्चना और आरती की गई। इसके बाद सुबह 7:00 बजे बजरंगबली को डेढ़ क्विंटल आटे से बने रोट का भोग लगाया गया। मंदिर में इस दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। भक्तों ने मंदिर में दर्शन किए और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सुबह से शाम तक मंदिर में पाठ चला और भक्तों ने भजन-कीर्तन किया। इसमें सभी भक्तों ने नाच गाकर हनुमान दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर परिसर में सुबह से रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर में सुरक्षा के उचित प्रबंध किए गए थे। मंदिर में हलवे और रोट के लिए और भंडारा प्रसाद ग्रहण करने के लिए अलग-अलग कतारें लगाई गईं थीं जिससे भक्तों को सुविधा हो। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए विशाल भंडारे के साथ पिज्जा, आइसक्रीम और गोलगप्पे के स्टॉल भी लगाए गए थे। इनमें लोगों ने खान पान का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



संकट मोचन में तीन घंटे चला हनुमान चालीसा पाठ
संकट मोचन मंदिर के प्रबंधक अनूप चौहान ने बताया कि मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर तीन घंटों का 12वां अखंड श्री हनुमान चालीसा पाठ किया गया। जन्मोत्सव पर मंदिर में सुबह 7:00 बजे पहले श्री हनुमान की आरती की गई और 7:30 बजे के बाद उन्हें घी से बने हलवे का भोग लगाया गया। इसके बाद भजन-कीर्तन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article