सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   60 crore approved by the Centre for the ambitious Phinna Singh irrigation project; construction work to gain m

Himachal: महत्वाकांक्षी फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए केंद्र से 60 करोड़ मंजूर, निर्माण में आएगी तेजी

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Jun 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
सार

 यह धनराशि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (एआईबीपी) के तहत जारी की गई है।

60 crore approved by the Centre for the ambitious Phinna Singh irrigation project; construction work to gain m
सिंचाई परियोजना के लिए मिले 80 करोड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की महत्वाकांक्षी फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए 60 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। यह धनराशि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (एआईबीपी) के तहत जारी की गई है। लंबे समय से लंबित इस परियोजना को वित्तीय सहायता मिलने से इसके निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। करीब 650 करोड़ रुपये की लागत वाली फिन्ना सिंह परियोजना का सीधा लाभ कांगड़ा जिले के नूरपुर, सुल्याली, इंदौरा और आसपास के कंडी क्षेत्र के किसानों को मिलेगा।

Trending Videos


परियोजना के पूरा होने पर लगभग 4,025 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी और करीब 70 गांवों के हजारों किसानों को सालभर सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे बारिश आधारित खेती पर निर्भरता कम होने के साथ कृषि उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि की संभावना है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर में लंबित बड़ी और मध्यम सिंचाई परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करना है। इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार राज्यों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है, ताकि अधूरी परियोजनाओं को गति देकर अधिक कृषि भूमि को सिंचाई के दायरे में लाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed