सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The tenure of Tarun Kapoor, Advisor to PM Narendra Modi, has been extended by one year.

Shimla: पीएम नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरुण कपूर का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Jun 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी तरुण कपूर का प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में सलाहकार के रूप में कार्यकाल एक वर्ष और बढ़ा दिया है। 

The tenure of Tarun Kapoor, Advisor to PM Narendra Modi, has been extended by one year.
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी तरुण कपूर(फाइल)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी तरुण कपूर का प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में सलाहकार के रूप में कार्यकाल एक वर्ष और बढ़ा दिया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने इस संबंध में मंजूरी प्रदान कर दी है। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के तहत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 1987 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी तरुण कपूर का प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में कार्यकाल 10 जून 2026 से आगे एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया है।

Trending Videos

वह भारत सरकार के सचिव स्तर के पद एवं वेतनमान में अपनी सेवाएं देते रहेंगे। उनकी नियुक्ति पूर्ववत अनुबंध आधार पर निर्धारित नियमों एवं शर्तों के तहत जारी रहेगी। तरुण हिमाचल प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में रहे हैं। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। ऊर्जा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी थीं। प्रधानमंत्री कार्यालय में सलाहकार के रूप में वह विभिन्न नीतिगत और विकासात्मक मामलों में प्रधानमंत्री को परामर्श प्रदान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed