सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   80% work completed to repair collapsed culverts on Kalka-Shimla railway track

Shimla News: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर ढहे डंगों का 80 फीसदी कार्य पूरा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
80% work completed to repair collapsed culverts on Kalka-Shimla railway track
विज्ञापन
खास खबर
Trending Videos

वर्ष-2025 की बरसात में 34 जगहों पर हुआ था भूस्खलन, कुमारहट्टी-धर्मपुर स्टेशन के बीच धंसी जमीन की जा रही समतल
25 जगहों में पुरानी ड्राइंग के अनुसार तैयार किए डंगें
आदित्य सोफत
शिमला। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बरसात में ढहे डंगों का निर्माण और धंसी जगहों का कार्य 80 फीसदी तक पूरा कर दिया है। इससे अब ट्रेन की रफ्तार में भी इजाफा हुआ है। इससे पहले क्षतिग्रस्त क्षेत्रों से ट्रेन 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से निकलती थी। इससे कालका से शिमला और शिमला से कालका पहुंचने में करीब 15 से 20 मिनट का फर्क पड़ जाता था लेकिन अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को गंतव्य पहुंचने का समय कम हो जाएगा।

खास बात यह है कि डंगों के निर्माण के लिए पुरानी तकनीक का ही प्रयोग किया जा रहा है। पुरानी ड्राइंग से ही डंगें बनाए जा रहे हैं। रेलवे बोर्ड ने दावा किया है कि विश्व धरोहर लाइन के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जा रही है। विश्व धरोहर की पहचान कायम रखने के लिए पुरानी ड्राइंग के अनुसार ही मरम्मत कार्य किया जा रहा है ताकि पर्यटकों को पुराने इतिहास के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि वर्ष 2025 की बरसात में कालका से शिमला के बीच 34 स्पॉट काफी खतरनाक हो गए थे। इस स्पॉट में कई जगहों पर बारिश के बाद लगे डंगे ढह गए थे जबकि कई जगहों पर ट्रैक के साथ लगती जमीन धंस गई थी। इससे काफी नुकसान रेलवे बोर्ड को हुआ था। इसके बाद रेलवे बोर्ड की ओर से योजना तैयार की गई। योजना के अनुसार रेलवे मंत्रालय ने बजट का आवंटन किया और निर्माण कार्य शुरू किया गया। कुमारहट्टी-धर्मपुर के बीच भी 200 मीटर का हिस्सा धंस गया था। इसके बाद से यहां पर ट्रेन करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की चाल से निकलती है। वहीं सोलन के कोटी टनल के पास भी डंगा ढहने के कारण यहां गति पर ब्रेक लग जाती है। हालांकि इन जगहों पर अभी कार्य चला हुआ है। रेलवे बोर्ड ने बरसात से पहले कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अब तक 25 जगहों पर कार्य पूरा हो गया है। अब उन साइटों पर कार्य चला हुआ है जहां पर अधिक मात्रा में भूस्खलन हुआ था।


इनसेट
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक के बीच बरसात में ढहे डंगें और धंसी जगहों का 80 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। नौ साइटों पर कार्य चला है। आगामी दिनों में कार्य पूरा हो जाएगा।
-नवीन कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधन, रेल मंडल अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article