सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A Haryana smuggler was arrested with a large consignment of drugs; a larger gang is suspected.

Shimla News: चिट्टे की बड़ी खेप के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार, बड़े गिरोह की आशंका

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A Haryana smuggler was arrested with a large consignment of drugs; a larger gang is suspected.
विज्ञापन
हरियाणा के लिए जरूरी
Trending Videos


अंबाला से शिमला के लिए चल रहे नशा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी शिमला पुलिस
एसआईयू की टीम ने आईएसबीटी से किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुलिस ने इस साल की सबसे बड़ी चिट्टे की खेप बरामद की है। एसआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आईएसबीटी में एक व्यक्ति को 288 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शमशाद अहमद निवासी जिला अंबाला, हरियाणा का रहने वाला है। इस मामले के पीछे किसी बड़े गिरोह के होने की आशंका है।

पुलिस ने बालूगंज थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस चिट्टे तस्करी के मुख्य सप्लायर की पहचान कर रही है। इसको लेकर आरोपी से पूछताछ के साथ ही तकनीकी पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चिट्टे की यह खेप अंबाला से शिमला लाई थी और इसे जिले में ही नशे के अन्य पैडलरों को मुहैया करवाया जाना था। पकड़ी गई चिट्टे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पंद्रह लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) की टीम को सूचना मिली कि आईएसबीटी की पहली मंजिल में एक शख्स स्थानीय युवाओं को चिट्टा बेचने की फिराक में है। इस आधार पर एसआईयू की टीम ने आईएसबीटी में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए हुलिये के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उससे पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम अंबाला का रहने वाला शमशाद अहमद बताया। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में उसके कैरी बैग की तलाशी ली गई जिसमें 288 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेने के साथ ही कानूनी औपचारिकताओं को पूरा किया और बालूगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू की। आरोपी को अदालत से छह दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस पूछताछ में पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नशा तस्करी के इस मामले के तार कहां तक जुड़े हैं। इसके साथ ही जिले में यह नशे की सप्लाई कहां की जानी थी, इसको लेकर भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि यह आरोपी पैडलर है और इसके पीछे कोई बड़ा सप्लायर हरियाणा में बैठकर इस नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को चला रहा था। पुलिस अब चिट्टा तस्करी के उस मुख्य सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।



कोट
पुलिस ने 288 ग्राम चिट्टे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले के बैकवर्ड लिंकेज भी खंगाल रही है। अभी तक की जांच में अंबाला से नशे की तस्करी होने के सबूत मिले हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही है।
-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article