सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accused arrested in thieft case

Shimla News: आभूषण और नकदी चुराने के मामले में युवक गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
accused arrested in thieft case
विज्ञापन
ढांडा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को दिया था अंजाम
Trending Videos

पहले भी चोरी की वारदाताओं में पाया जा चुका है संलिप्त
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ढांडा में घर से एक लाख की नकदी और आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आयुष रांटा निवासी टाऊ, डाकघर थरौला, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के रूप में हुई है। आरोपी पर इससे पहले भी चोरी के कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोप को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता राजेश लता निवासी ढांडा 8 अप्रैल को सुबह ड्यूटी पर गई थीं। शाम करीब 4:30 बजे घर लौटने पर घर और अलमारी के ताले टूटे हुए मिले। उन्होंने घर में जांच पड़ताल की तो पाया कि एक लाख रुपये की नकदी और आभूषण चोरी हो गए हैं। उन्होंने मामले की शिकायत जतोग पुलिस चौकी में दी। पुलिस टीम ने घर पर पहुंचकर निरीक्षण करके सबूत जुटाए और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। इसमें एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूमता हुआ देखा गया। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और अन्य पहलुओं के आधार पर आयुष रांटा की पहचान की। वह वर्तमान में टुटू में रहता है। 11 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीन दिन में चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed