फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   adr report sukhvinder singh sukhu richest chief minister north india assets analysis

एडीआर रिपोर्ट : उत्तर भारत में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सबसे अमीर, जानें दूसरे नंबर पर कौन

Tue, 28 Jul 2026 10:04 AM IST
Ankesh Dogra आशीष वर्मा/चंडीगढ़/शिमला।
आशीष वर्मा/चंडीगढ़/शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 28 Jul 2026 10:04 AM IST
सार

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू उत्तर भारत में 7.81 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अधिक संपत्ति वाले मुख्यमंत्री हैं। हरियाणा के नायब सिंह सैनी दूसरे और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं। रिपोर्ट में सुक्खू के खिलाफ चार लंबित आपराधिक मामलों का भी उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन
adr report sukhvinder singh sukhu richest chief minister north india assets analysis
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने सभी 28 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की आय व संपत्तियों का विश्लेषण किया है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर भारत में सबसे ज्यादा संपत्ति हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास है। इसमें हरियाणा के नायब सिंह सैनी दूसरे सबसे अधिक संपत्ति वाले सीएम हैं। 

विज्ञापन


एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कुल संपत्ति 7 करोड़ 81 लाख रुपये है। उन पर करीब 22 लाख रुपये की देनदारी है। सुक्खू पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उनकी स्वयं की वार्षिक आय करीब 17 लाख रुपये बताई गई है। वे कांट्रैक्टर पेंशनर हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कुल संपत्ति 5 करोड़ 80 लाख रुपये है। उन पर करीब 74 लाख रुपये की देनदारी है। सैनी ग्रेजुएट हैं और उनकी स्वयं की वार्षिक आय करीब 13 लाख रुपये है। सीएम सैनी स्टोन क्रशर के मालिक भी हैं।
विज्ञापन


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 5 करोड़ 31 लाख रुपये है और उन पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये की देनदारी है। वे ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं और पेशे से अधिवक्ता हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संपत्ति 4 करोड़ 64 लाख रुपये है। उन पर 47 लाख रुपये की देनदारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुल संपत्ति 1 करोड़ 54 लाख रुपये है। वे ग्रेजुएट हैं और उनकी स्वयं की आय करीब 13 लाख रुपये है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की संपत्ति 1 करोड़ 46 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुक्खू के खिलाफ चार केस और मान पर एक
एडीआर के मुताबिक मुख्यमंत्री पर दर्ज आपराधिक मामलों में सबसे ज्यादा मामले हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र के खिलाफ दर्ज हैं। उनके खिलाफ चार केस दर्ज हैं और चारों ही लंबित हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed