फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   agitation in university

Shimla News: एचपीयू में एबीवीपी का अनशन 14वें दिन भी जारी

Sun, 16 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
agitation in university
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की क्रमिक भूख हड़ताल रविवार को 14वें दिन भी जारी रही। 13वें दिन इकाई कार्यकर्ता अखिल और स्पर्श ने 24 घंटे का अनशन पूरा किया। इसके बाद शोध इकाई के अमन बनयाल और संजय अगले 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठे। एबीवीपी ने हॉस्टल फीस में 75 प्रतिशत बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया। संगठन ने कहा कि इतनी बड़ी वृद्धि से छात्रों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इसका असर दूरदराज और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों पर अधिक होगा। एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से हॉस्टल फीस की बढ़ोतरी तत्काल वापस लेने और पुरानी फीस बहाल करने की मांग की। संगठन ने सवाल उठाया कि जब छात्रों को सस्ती शिक्षा और सुविधाएं मिलनी चाहिए, तो मूलभूत छात्रावास सुविधा महंगी क्यों की जा रही है। परिषद ने कहा कि फीस वृद्धि वापस लेने तक क्रमिक भूख हड़ताल शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगी। संगठन ने प्रशासन से छात्रहित में तत्काल निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed