फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   AILU planted Paja and Deodar saplings in Pujarli.

Shimla News: एआईएलयू ने पुजारली में रोपे पाजा और देवदार के पौधे

Sat, 08 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
AILU planted Paja and Deodar saplings in Pujarli.
शिमला। शहर के साथ सटी पुजारली पंचायत के ब्यूलिया और दोची में पौध रोपण अभियान चलाया गया। यह अभियान हिमाचल प्रदेश ऑल इंडिया लायर यूनियन (एआईएलयू) हाईकोर्ट और जिला अदालत शिमला की कमेटी ने संयुक्त रूप से चलाया। प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस रोमेश वर्मा शामिल हुए और जेनीफर पौधा लगाया। इसके अलावा देवदार, ब्योहल, पाजा, बान, अखनोर और दाडू सहित अलग-अलग किस्मों के करीब 200 पौधे रोपे गए। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस रोमेश वर्मा ने कहा कि सभी लोगों को पर्यावरण और प्रकृति सौंदर्य बनाए रखने के लिए पौधरोपण करना चाहिए। इस अवसर पर पंचायत पुजारली के प्रधान ओमप्रकाश वर्मा, उप प्रधान सुनील कंवर, पूर्व प्रधान मीना कश्यप, जोगिंदर ठाकुर, महिला मंडल की प्रधान रीता, सुनीता, मीरा, ममता, शकुंतला, सीमा निर्मला,रीता, रीना, प्रदीप,आशा, विद्या ठाकुर और बार काउंसिल के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव भूषण, जगदीश ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर और दिलीप कायथ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article