{"_id":"6a775228b8de7a34f50a13d2","slug":"chinmay-and-divyanshi-crowned-champions-at-the-inter-school-chess-championship-shimla-news-c-19-sml1002-766891-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: इंटर स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में \nचिन्मय और दिव्यांशी बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: इंटर स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में चिन्मय और दिव्यांशी बने चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर-स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में पाया सम्मान
38 स्कूलों के 186 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के टुटीकंडी में शनिवार को इंटर-स्कूल शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। शिमला चेस क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 38 स्कूलों के 186 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-19 वर्ग में चिन्मय और दिव्यांशी शर्मा ने चैंपियन का खिताब जीता। शिमला चेस क्लब के अनुसार प्रतियोगिता में 154 लड़कों और 32 लड़कियों ने भाग लिया। अंडर-12, अंडर-15 और अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग मुकाबले करवाए गए। आयोजकों के अनुसार स्विस सिस्टम से आयोजित चैंपियनशिप में पांच राउंड तक कुल 446 मुकाबले खेले गए। कई मुकाबले लंबे समय तक चले, जिनमें खिलाड़ियों ने जीत के लिए कड़ा संघर्ष किया। अंडर-19 लड़कों के वर्ग में डीएवी न्यू शिमला के चिन्मय ने पहला स्थान हासिल किया। दयानंद पब्लिक स्कूल के रूहान कुमार दूसरे और प्रभनूर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह अंडर-19 लड़कियों के वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग की दिव्यांशी शर्मा विजेता बनीं। दयानंद पब्लिक स्कूल की जैस्मिन कौर ने दूसरा और एंजल ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। चैंपियनशिप में सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। चैप्सली स्कूल के साढ़े पांच वर्षीय श्रियान सबसे कम उम्र के लड़के प्रतिभागी रहे। वहीं, लड़कियों में साढ़े सात वर्षीय इनायत शर्मा सबसे कम उम्र की खिलाड़ी रहीं। इनायत लोरेटो कॉन्वेंट, शिमला की कक्षा दूसरी की छात्रा हैं। शिमला चेस क्लब के संस्थापक विक्रम कंवर ने प्रतियोगिता की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूलों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।