फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Water crisis deepens in Pagog; water supply available only after 8 days.

Shimla News: पगोग में जलसंकट गहराया 8 दिन बाद मिल रहा पानी

Sat, 08 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens in Pagog; water supply available only after 8 days.
बाघ नाला परियोजना की राइजिंग मेन में तकनीकी खराबी से प्रभावित हुई सप्लाई
विज्ञापन

बुखारी, पगोग-मोतीबाग, बड़श और पड़ैची के लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला से सटी पगोग पंचायत में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। बाघ नाला परियोजना के तहत आने वाली राइजिंग मेन में तकनीकी खराबी के कारण पानी पूरी तरह लिफ्ट नहीं हो पा रहा है। इसका असर पंचायत के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पर पड़ा है।
पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में भी लोग पीने के पानी के लिए जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें सात से आठ दिन के अंतराल के बाद पेयजल मिल रहा है। लंबे अंतराल के बाद पानी की आपूर्ति होने से लोगों की दैनिक जरूरतें प्रभावित हो रही हैं। लोगों का कहना है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे खासकर घरों में रोजमर्रा के कामकाज को चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रमा शर्मा, पूर्णचंद शर्मा, सुनीता, मनीषा समेत सैकड़ों लोगों का कहना है कि पगोग पंचायत के बुखारी, पगोग-मोतीबाग, बड़श और पड़ैची सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि राइजिंग मेन में आई तकनीकी समस्या को जल्द दूर किया जाए और प्रभावित क्षेत्रों में नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े। सब डिवीजन जल शक्ति विभाग कसुम्पटी के सहायक अभियंता राकेश नेगी ने बताया कि राइजिंग मेन में तकनीकी दिक्कत आई है, जिसके कारण पानी पूरी तरह लिफ्ट नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए पाइप भेज दिए गए हैं। रविवार तक राइजिंग मेन को ठीक कर दिया जाएगा, जिसके बाद पेयजल आपूर्ति में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article