{"_id":"6a7748bd7e20de36940655d0","slug":"srishti-and-dhruv-win-the-titles-of-miss-fresher-and-mr-fresher-at-kotshera-college-shimla-news-c-19-sml1002-766769-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कोटशेरा कॉलेज में सृष्टि मिस और \nध्रुव को मिस्टर फ्रेशर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कोटशेरा कॉलेज में सृष्टि मिस और ध्रुव को मिस्टर फ्रेशर का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में मॉडलिंग, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा संमा
ठियोग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भूपिंदर रहे मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय (कोटशेरा) चौड़ा मैदान में ध्रुव मिस्टर और सृष्टि मिस फ्रेशर चुनी गई। कॉलेज में शनिवार को नवोदय विषय पर आधारित फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। मॉडलिंग, संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने भी माहौल को रोमांच और उत्साह से भर दिया।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय ठियोग के प्राचार्य डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर के आगमन के साथ हुई। कार्यक्रम में मॉडलिंग प्रतियोगिता के साथ बॉलीवुड, पंजाबी एवं दक्षिण भारतीय नृत्य, गायन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग का संचार किया। फ्रेशर्स पार्टी में मिस्टर एवं मिस फ्रेशर के चुनाव के लिए बहुस्तरीय मॉडलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 43 प्रतिभागियों ने अपने हुनर, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता चार चरणों में हुई, जिनमें रैंप वॉक, परिचय, टैलेंट राउंड और प्रश्नोत्तरी शामिल रहे।
निर्णायक मंडल में कंटेंट क्रिएटर दानिश शर्मा, उद्यमी एवं फैशन मेंटर मुस्कान, मॉडल प्रेयसी सरमाईक तथा अर्थशास्त्र की सेवानिवृत्त सह-प्रोफेसर डॉ. वंदना शर्मा शामिल रहीं। डॉ. नेहा कटोच, प्रो. सुष्मिता नेगी, प्रो. प्रगति कश्यप और प्रो. देवेश शर्मा ने प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की। प्रतियोगिता में पीयूष ने प्रथम रनर-अप (बॉयज) और अंकिता ने प्रथम रनर-अप (गर्ल्स) का खिताब हासिल किया। वहीं, राहुल द्वितीय रनर-अप (बॉयज) और साक्षी द्वितीय रनर-अप (गर्ल्स) रहीं। इसके अलावा योगिता को मिस ब्यूटीफुल स्माइल और योंतेन को मिस्टर डैपर चुना गया। इनके अलावा सानवी को मिस विवाशियस और निशांत को मिस्टर कॉन्फिडेंट के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या में सुमित एवं ग्रुप के इंफिनिटी बैंड की शानदार गायन प्रस्तुति, भास्कर कपिल की गजल, मनमोहक बॉलीवुड डांस, एनसीसी विद्यार्थियों का दक्षिण भारतीय नृत्य, अनिरुद्ध की हिप-हॉप प्रस्तुति और पंजाबी भांगड़े ने पूरे सभागार को उत्साह और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के विद्यार्थी कुणाल, मिशेल, आदित्य, नीतीश, उमेश और विजय ने किया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि एवं उद्योगपति विपुल सूद, अध्यक्ष, रेड कार्ट कंपनी, निर्णायक मंडल, पीटीए सलाहकार मीना ठाकुर, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. शालिनी चौहान, शोध एवं विकास प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. अनुप्रिया शर्मा, समिति के सदस्य डॉ. अंशु कौशल, डॉ. प्रियंका विंटा, डॉ. शिल्पा चौहान, प्रो. मिताली धरेउला, डॉ. नेहा कटोच, डॉ. वीणा शर्मा, प्रो. प्रगति कश्यप एवं प्रो. देवेश शर्मा सहित महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम की आयोजन समिति में डॉ. पूनम किमटा चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्टेज कमेटी का कार्यभार डॉ. अंशु कौशल और डॉ. जीतेंद्र वर्मा ने संभाला, जबकि डेकोरेशन कमेटी की जिम्मेदारी डॉ. शिल्पा चौहान ने निभाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रियंका विंटा के नेतृत्व में प्रो. मिताली धरेउला, डॉ. वीणा शर्मा और डॉ. शशिकला नेगी ने आयोजन में सहयोग किया। मॉडलिंग समन्वयकों के रूप में डॉ. नेहा कटोच, प्रो. सुष्मिता नेगी, प्रो. प्रगति कश्यप और प्रो. देवेश शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।