फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Udbhavi and Devmoon Jhanjhi adjudged best speakers in speech competition.

Shimla News: भाषण स्पर्धा में उद्भवी और देवमून झांझी सर्वश्रेष्ठ वक्ता

Sat, 08 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Udbhavi and Devmoon Jhanjhi adjudged best speakers in speech competition.
शिमला। राजधानी के बिशप कॉटन स्कूल में चल रही दो दिवसीय बीएल मोदी इंग्लिश एलोक्यूशन प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 13 स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार कक्षा नौवीं-दसवीं वर्ग में लोरेटो कॉन्वेंट ताराहॉल की उद्भवी को सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुना गया। इस वर्ग में बिशप कॉटन स्कूल के आरुष बारू और सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल ढली के आरव शर्मा को सबसे होनहार प्रतिभागी घोषित किया। कक्षा 11वीं और 12वीं वर्ग में बिशप कॉटन स्कूल के देवमून झांझी ने सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब जीता। ऑकलैंड हाउस स्कूल की प्रिथा और लोरेटो कॉन्वेंट ताराहॉल की अरुंधति शर्मा को सबसे होनहार प्रतिभागी चुना गया। बिशप कॉटन स्कूल के प्रधानाचार्य एमपी जॉन ने आयोजन के सफल समापन पर मुख्य अतिथि, प्रतिभागी स्कूलों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article