{"_id":"6a774c407e20de36940655d4","slug":"goods-of-11-street-vendors-seized-in-the-city-municipal-corporation-team-threatened-shimla-news-c-19-1-sml1007-767032-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहर में 11 तहबाजारियों का सामान \nजब्त, नगर निगम टीम को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहर में 11 तहबाजारियों का सामान जब्त, नगर निगम टीम को धमकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम टीम ने अतिक्रमण करने वालों पर की कार्रवाई
लक्कड़ बाजार में काफी देर तक होती रही बहसबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। निगम की टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों में सड़क और सार्वजनिक स्थान पर सामान सजाकर अतिक्रमण करने वाले 11 तहबाजारियों का सामान जब्त किया। इस दौरान कुछ लोग एमसी की टीम से उलझ गए तथा उन्होंने कर्मचारियों को धमकाया।
कार्रवाई के दौरान लक्कड़ बाजार में एक कारोबारी नेता और निगम कर्मचारियों के बीच काफी देर तक बहसबाजी हुई। निगम अधिकारियों का आरोप है कि कारोबारी नेता ने टीम को धमकाया। निगम की टीम ने आईजीएमसी से चार, समरहिल से दो, बालूगंज से दो और लक्कड़ बाजार से दो तहबाजारियों का सामान जब्त किया। लक्कड़ बाजार से एक दुकानदार का सामान भी जब्त किया है। टीम ने दुकानदारों और तहबाजारियों को सड़क और रास्तों पर सामान न सजाने की चेतावनी भी दी। निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
लक्कड़ बाजार में कार्रवाई के दौरान एक कारोबारी नेता निगम टीम से उलझ गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहसबाजी होती रही। निगम टीम का आरोप है कि नेता ने कर्मचारियों को धमकाया। निगम के अनुसार इससे पहले भी टीम को जान से मारने की धमकी मिलने की बात सामने आ चुकी है। कर्मचारियों के अनुसार कारोबारी नेता के खिलाफ सोमवार को पुलिस में शिकायत देकर केस दर्ज करवाया जा सकता है। निगम टीम कार्रवाई के दौरान हुई बहसबाजी और धमकी के मामले को गंभीरता से ले रही है। अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने गई टीम के काम में किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।