हिमाचल: अक्षय ने अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग में जीता गोल्ड, कजाकिस्तान में हुई प्रतियोगिता
प्रतियोगिता में 23 देशों के सैकड़ों पैराग्लाइडर पायलटों ने हिस्सा लिया। अक्षय ने हवा में ऐसे रोमांचक करतब दिखाए कि दर्शक तालियां बजाते रह गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कजाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में चंबा के अक्षय कुमार ने जूनियर वर्ग में पहला स्थान और ओवरऑल वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 23 देशों के सैकड़ों पैराग्लाइडर पायलटों ने हिस्सा लिया। अक्षय ने हवा में ऐसे रोमांचक करतब दिखाए कि दर्शक तालियां बजाते रह गए।
लंबे समय से कर रहे थे कड़ी मेहनत
अक्षय ने बताया कि वह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। जैसे ही उन्हें कजाकिस्तान में भाग लेने का मौका मिला, उन्होंने पूरे समर्पण और ऊर्जा के साथ भाग लिया। उन्होंने खुशी जाहिर की कि उनके प्रदर्शन से देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन हुआ है। यह उपलब्धि न केवल चंबा, बल्कि पूरे हिमाचल और भारत के लिए गर्व की बात है।
लौटने पर होगा भव्य स्वागत: खज्जियार पैराग्लाइडिंग
एसोसिएशन की ओर से उनके खज्जियार लौटने पर भव्य स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
आईटीआई पपलोग में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दिखाया दमलंबी कूद में सिरमौर के रोहित विजेता
आईटीआई पपलोग में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लंबीकूद में सिरमौर के रोहित कुमार ने 18 फीट जंप के साथ पहला स्थान हासिल किया। आईटीआई चंबा के वरुण कपूर 17 फीट 17 इंच जंप के साथ दूसरे और ऊना आईटीआई के बरिंद्र सिंह 17 फीट की लंबी कूद के साथ तीसरे स्थान पर रहे।ट्रिपल जंप में सिरमौर के रोहित कुमार 11.25 मीटर जंप के साथ पहले, ऊना आईटीआई के बरिंद्र सिंह 10.50 मीटर जंप के साथ दूसरे और हमीरपुर के वरुण 10 मीटर जंप के साथ तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में आईटीआई हमीरपुर के वरुण और कांगड़ा के राहुल चौहान क्रमश: 28 फीट की बराबरी के साथ पहले स्थान पर रहे। सिरमौर के मानस चौहान 27 फीट की शॉटपुट के साथ दूसरे और सिरमौर के रितुराज 26.9 फीट की शॉट पुट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। ऊंचीकूद में कांगड़ा के अंकुश पहले, बिलासपुर के सचिन कुमार दूसरे और कांगड़ा के नीरज तीसरे स्थान पर रहे।