फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Alert for heavy rain and landslides in Himachal today and tomorrow.

Weather Update: हिमाचल में आज और कल भारी बारिश के साथ भूस्खलन का भी अलर्ट, नालों में बहे दो लोगों के मिले शव

Mon, 10 Aug 2026 12:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Aug 2026 12:32 AM IST
सार

आगामी छह दिन मौसम खराब रहेगा। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार के लिए कांगड़ा और सिरमौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बिलासपुर, मंडी और सोलन में यलो अलर्ट रहेगा।

विज्ञापन
Alert for heavy rain and landslides in Himachal today and tomorrow.
शिमला में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार से प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश और भूस्खलन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आगामी छह दिन मौसम खराब रहेगा। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार के लिए कांगड़ा और सिरमौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बिलासपुर, मंडी और सोलन में यलो अलर्ट रहेगा। रविवार को नालों में बहे दो लोगों के शव बरामद किए गए। रविवार को एक व्यक्ति का शव कुल्लू जिले के ओल्ड मनाली में मनालसू नाले से और एक शव मणिकर्ण घाटी में पार्वती नदी में मिला।

विज्ञापन


मनालसू नाले में मिले शव की पहचान मौसम दरनाल पुत्र इच्छा राम निवासी गांव शिंगशार, डाकघर सुरंगा, जिला झापा (नेपाल) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में ओल्ड मनाली में कपड़ा सिलाई का काम करता था। वहीं, पार्वती नदी में देवेंद्र कुमार (25) पुत्र ठाकुर चंद निवासी शांगणा, डाकघर मणिकर्ण का शव मिला है। 23 जुलाई को मृतक की माता विद्या देवी ने पुलिस थाना मणिकर्ण में देवेंद्र के लापता होने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन


उधर माैसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी खराब माैसम की चेतावनी के चलते 18 अगस्त से शुरू होने वाले स्कूलों के एनसीसी कैंप रद्द कर दिए गए हैं। रविवार को कांगड़ा जिले में सुबह हल्की बूंदाबांदी के चलते दिल्ली से गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे पर आने वाली स्पाइस जेट की एक उड़ान रद्द कर दी गई। दोपहर को मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बिलासपुर जिले के मैहला के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद मंडी भराड़ी चौक के आगे फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। दोपहर 1:00 बजे से बंद रखा फोरलेन 6:30 घंटे बाद शाम को 7:30 बजे बहाल हो पाया। इस दाैरान दोनों तरफ वाहनों का जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने बिलासपुर और चंडीगढ़ के बीच आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया। इसके बाद बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू और मनाली से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहन फोरलेन से मंडी भराड़ी पुल होते हुए नौणी चौक पहुंचे। पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-205 का इस्तेमाल करते हुए वाहन स्वारघाट और कीरतपुर की ओर गए। इसी तरह चंडीगढ़ की ओर से बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू और मनाली आने वाले वाहन पुराने एनएच-205 से स्वारघाट होते हुए नौणी चौक पहुंचे।

उधर भूस्खलन से रामपुर में बागीपुल-जाओं सड़क बंद रही, जबकि निरमंड उपमंडल की तीन पंचायतों का संपर्क कटा रहा। शिमला और धर्मशाला में दिनभर धूप-छांव और हल्की बारिश का सिलसिला चलता रहा। हिमाचल प्रदेश में इस मानसून में अब तक 835 करोड़ का नुकसान हो चुका है, जबकि 66 लोगों की जान जा चुकी है।

पांवटा में 38.2 मिमी बारिश, सराहन में 25.8 मिमी
हिमाचल प्रदेश में रविवार को कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। सिरमाैर जिले के पांवटा साहिब में सबसे अधिक 38.2 मिलीमीटर बारिश हुई। सराहन में 25.8, धर्मशाला में 3.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।


सबसे ठंडे रहने वाले ताबो और केलांग में बढ़ी गर्मी
प्रदेश के सबसे ठंडे रहने वाले लाहाैल-स्पीति जिले के ताबो और केलांग में इन दिनों उमस भरी गर्मी पड़ रही है। रविवार को ताबो में अधिकतम तापमान 31.9 और केलांग में 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी ऊना में पड़ रही है। यहां का तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा बिलासपुर में 33.5, नेरी में 33.2, मंडी में 32.8, कांगड़ा में 32.1, हमीरपुर में 32.0, सोलन 29.5, नाहन में 27.3, धर्मशाला में 27.0, मनाली में 24.2, शिमला में 24.1 और कुफरी में 20 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed