सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amar Ujala Resonates in Assembly; CM Announces: 114 Vacant Posts for Doctors in Medical Colleges to be Filled

Himachal: सदन में गूंजा अमर उजाला, सीएम बोले- मेडिकल कालेजों में दो दिनो में भरे जाएंगे डॉक्टरों के 114 पद

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Mar 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
सार

मेडिकल काॅलेजों में अगले दो दिनों में 114 डॉक्टरों के पदों की भर्ती हो जाएगी। मेडिकल कॉलेजों में अन्य अस्पतालों से सेवाएं दे रहे डॉक्टर वापस स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में भेजे जाएंगे। 

Amar Ujala Resonates in Assembly; CM Announces: 114 Vacant Posts for Doctors in Medical Colleges to be Filled
हिमाचल प्रदेश विधानसभा शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मेडिकल काॅलेजों में अगले दो दिनों में 114 डॉक्टरों के पदों की भर्ती हो जाएगी। मेडिकल कॉलेजों में अन्य अस्पतालों से सेवाएं दे रहे डॉक्टर वापस स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह जानकारी विधानसभा में मेडिकल काॅलेजों की स्थिति को स्पष्ट करते हुए दी। हमीरपुर के भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने बजट अभिभाषण पर चर्चा के दौरान अमर उजाला में प्रकाशित खबर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को नहीं मिला अपना कैंपस का हवाला दिया। कहा कि मेडिकल कॉलेज को अभी तक कैंपस नहीं मिला है। डॉक्टरों की कमी है। मेडिकल कॉलेज की हालत दयनीय है। मरीज रेफर हो रहे हैं। यह सीएम का गृह जिला है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के काडर को अलग कर दो काडर बनाए गए हैं।

Trending Videos

उन्होंने सदन को बताया कि अभी स्वास्थ्य विभाग की बैठक करके आया हूं, इसमें ये निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार बजट में नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए बजट का विशेष प्रावधान किया गया है। हमीरपुर के लिए पहले ही 500 चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए 300 करोड़ का प्रावधान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि आईजीएमसी और टांडा कॉलेज के अलावा नए खोले गए मेडिकल कॉलेज सही तरीके से नहीं चल रहे हैं। काॅलेजों के लिए विशेषज्ञ की तैनाती का प्रावधान किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज से पूर्व में कुछ डॉक्टर एनओसी दिए गए। ये एम्स बिलासपुर चले गए। इससे भी दिक्कतें आई हैं। अब पीजी की सीटें सृजित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बजट में 270 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती का फैसला लिया गया है। राज्य में एक साल के भीतर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सभी रिक्त पद भर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दोनों विभागों को वह स्वयं समीक्षा कर देख रहे हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप चलाने के लिए पिछले के लिए ध्यान नहीं दिया गया। अब इन पर फोकस किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सचिवालय में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के 58 पद रिक्त
 हिमाचल प्रदेश सचिवालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 58 पद रिक्त हैं। जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के 2, स्टेनो टाइपिस्ट 16, फ्राश, चौकीदार और माली के 40 पद खाली हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह जानकारी धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। सीएम ने सूचना दी कि भर्ती निदेशालय के पास विभिन्न विभागों से तृतीय श्रेणी को भरने के लिए मांग पत्र प्राप्त हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed