फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apple season gains momentum in Rampur; Royal apples fetching ₹2,500 to ₹3,000 per box.

Apple season: रामपुर में सेब सीजन ने पकड़ी रफ्तार, रॉयल सेब के 2500 से 3000 रुपये मिल रहे प्रति पेटी दाम

Sat, 08 Aug 2026 03:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Aug 2026 03:15 PM IST
सार

शिमला जिले के उपमंडल रामपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। इन दिनों रामपुर के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बागवान सेब तुड़ान करने में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
Apple season gains momentum in Rampur; Royal apples fetching ₹2,500 to ₹3,000 per box.
रॉयल सेब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल रामपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। इन दिनों रामपुर के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बागवान सेब तुड़ान करने में जुटे हुए हैं। वहीं बागवानों को सेब के बेहतर दाम मिल रहे हैं। हालांकि, इस साल सेब उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिंजौर मंडी में बागवानों को रॉयल सेब की प्रति पेटी 2500 से 3000 रुपये दाम मिल रहे हैं। अच्छे दाम मिलने से बागवानों को कुछ राहत जरूर मिली है। इस वर्ष सेब की पैदावार काफी कम है। उपमंडल रामपुर के निचले क्षेत्रों में सेब सीजन सिमट चुका है। बौंडा पंचायत, शाह, मझेवली, शाहधार, तकलेच पंचायत, देवठी पंचायत सहित अन्य मध्यम ऊंचाई वाले सेब बहुल क्षेत्रों में सीजन चरम पर है। बागवान नारकंडा, शिमला, पिंजौर, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित अन्य मंडियों में सेब पेटियों को भेज रहे हैं।

विज्ञापन

रमेश मेहता ने कहा कि पिंजौर मंडी में रॉयल सेब की प्रति पेटी 2500 रुपये में बिकी। जबकि बी ग्रेड सेब की पेटी को 800 रुपये दाम मिला। वहीं हैप्पी चौहान ने कहा कि दिल्ली में 2500 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक सेब की प्रति पेटी दाम मिल रहे हैं। कहा कि इस साल बागवानी पर आपदा की मार पड़ी है। बीते वर्ष के मुकाबले इस साल सेब उत्पादन में भारी गिरावट आई है। बागवानों को प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बेमौसमी बारिश, अंधड़, ओलावृष्टि से आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। उधर, एमएफसी दिल्ली एवं डीबीएफ पिंजौर के आढ़ती अंशुमान धवन ने कहा कि अच्छे रंग और आकार के रॉयल सेब को 2200 से 2600 प्रति पेटी के हिसाब से बागवानों को दाम दे रहे हैं। बागवानों को रेट में दाम देने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बागवानों को सलाह दी है कि जल्दबाजी में कच्चा सेब न तोड़ें और तैयार सेब ही मंडियों में लाएं। बागवानों को बेहतर दाम दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed