फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JBT teachers in Himachal schools to be deployed based on student numbers

हिमाचल: स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या आधार पर तैनात होंगे जेबीटी, शिक्षा विभाग ने शुरू किया युक्तिकरण

Sat, 08 Aug 2026 06:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Aug 2026 06:45 PM IST
सार

शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षकों के युक्तिकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में तैनात अतिरिक्त शिक्षकों को जरूरत वाले संस्थानों में भेजा जाएगा। प्रदेश में 3209 स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं।
 

विज्ञापन
JBT teachers in Himachal schools to be deployed based on student numbers
शिक्षक(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में अब विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर जेबीटी शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षकों के युक्तिकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में तैनात अतिरिक्त शिक्षकों को जरूरत वाले संस्थानों में भेजा जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में 3209 स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रदेश में ऐसे कई प्राथमिक विद्यालय हैं, जहां केवल आठ से दस विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए दो से तीन जेबीटी शिक्षक नियुक्त हैं। दूसरी ओर कई स्कूल शिक्षक कमी से जूझ रहे हैं। इसी असंतुलन को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों की तैनाती का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों का अनुपात देखा जाएगा। जिन स्कूलों में निर्धारित मानकों से अधिक शिक्षक पाए जाएंगे, वहां से सरप्लस शिक्षकों को उन स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा जहां शिक्षकों की कमी है। इस कदम से उपलब्ध शिक्षकों का बेहतर उपयोग हो सकेगा और दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी पर्याप्त शिक्षण सुविधाएं मिलेंगी।

साथ ही लंबे समय से शिक्षक कमी झेल रहे स्कूलों को राहत मिलने की उम्मीद है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को पूरी रिकॉर्ड एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं। इस जानकारी के आधार पर युक्तिकरण की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed