फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Govt Jobs: Himachal Pradesh High Court will fill 388 posts, know the last date for online application

HP Govt Jobs: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट भरेगा 388 पद, जानें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

Sat, 08 Aug 2026 01:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Aug 2026 01:31 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश उच्च  न्यायालय ने कुल 388 रिक्तियों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

विज्ञापन
HP Govt Jobs:  Himachal Pradesh High Court will fill 388 posts, know the last date for online application
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने जिला न्यायपालिकाओं में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कुल 388 रिक्तियों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की वेबसाइट https://highcourt.hp.gov.in/ के भर्ती पोर्टल के माध्यम से किए जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होगी और 10 सितंबर, 2026 को रात 11:59 बजे समाप्त होगी। इस संबंध में हाईकोर्ट की ओर से भर्ती के लिए नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन

किस श्रेणी में कितने पद
इन पदों में कोर्ट मैनेजर, क्लर्क, स्टेनोग्राफर ग्रेड तीन, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर और चपरासी/ऑर्डरली/चौकीदार/सफाई कर्मचारी शामिल हैं। कोर्ट मैनेजर के पांच पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे, जिनके लिए वेतन स्तर 16 के तहत 48,700 से 1,54,300 रुपये का वेतनमान निर्धारित है। क्लर्क के 141 पद हैं, जिनमें 84 नियमित और 57 अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। स्टेनोग्राफर ग्रेड तीन के 79 पद हैं, जिनमें 48 नियमित और 31 अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। ड्राइवर के नौ पद (चार नियमित, पांच दैनिक वेतनभोगी) और प्रोसेस सर्वर के 65 पद (61 नियमित, एक अनुबंध, तीन दैनिक वेतनभोगी) हैं। चपरासी/ऑर्डरली/चौकीदार/सफाई कर्मचारी के 89 पद हैं, जिनमें 69 नियमित और 20 दैनिक वेतनभोगी आधार पर भरे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क और योग्यता 
आवेदन शुल्क अनारक्षित वर्ग के लिए 450 रुपये और आरक्षित श्रेणियों के लिए 300 रुपये है। उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। कोर्ट मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार के पास एमबीए के साथ स्नातक की डिग्री और तीन साल का अनुभव होना चाहिए। इस पद के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। क्लर्क और स्टेनोग्राफर ग्रेड तीन के लिए स्नातक की डिग्री आवश्यक है। क्लर्क के लिए अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति अनिवार्य है। स्टेनोग्राफर ग्रेड-तीन के लिए अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट आशुलिपि और 40 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग, हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग गति होनी चाहिए। ड्राइवर पद के लिए मैट्रिक पास और तीन साल का वैध हल्का मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। प्रोसेस सर्वर और प्यून जैसे ग्रुप डी पदों के लिए 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

विज्ञापन

आयु सीमा और अन्य शर्तें
उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष है। आरक्षित श्रेणियों और हिमाचल प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट(18 से 50 वर्ष) है। उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश के रीति-रिवाजों और बोलियों का ज्ञान होना चाहिए। ग्रुप सी पदों के लिए मैट्रिक, 12वीं या स्नातक और ग्रुप डी पदों के लिए आठवीं, 10वीं या 12वीं हिमाचल प्रदेश के किसी स्कूल/संस्थान से पास होना चाहिए। हालांकि, यह शर्त बोनाफाइड हिमाचलियों पर लागू नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed