सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bishop Cotton School defeated Vasant Valley in the cricket tournament.

Shimla News: क्रिकेट स्पर्धा में बिशप कॉटन स्कूल ने वसंत वैली को हराया

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bishop Cotton School defeated Vasant Valley in the cricket tournament.
विज्ञापन
यशवर्धन ने 61 रन बनाए, मैन ऑफ द मैच बने
Trending Videos

लाॅ मार्टिनियर कॉलेज लखनऊ की टीम ने भी जीता मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के बिशप कॉटन स्कूल में चल रही 23वीं अखिल भारतीय इंटर स्कूल मेजर आरके वॉन गोल्डस्टीन क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को चार मुकाबले खेले गए। दूसरे दिन प्रतियोगिता में वसंत वैली स्कूल दिल्ली और पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दूसरे दिन पहला मुकाबला बिशप कॉटन स्कूल शिमला और जेनेसिस ग्लोबल स्कूल नोएडा के बीच खेला गया। इसमें जेनेसिस ग्लोबल स्कूल नोएडा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 183 रन बनाए। इसके जवाब में बिशप कॉटन स्कूल शिमला ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसमें यशवर्धन ठाकुर ने 49 गेंदों में 61 रन की बेहतरीन पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और मैन ऑफ द मैच बने।

दूसरा मुकाबला वसंत वैली स्कूल दिल्ली और लाॅ मार्टिनियर कॉलेज लखनऊ के बीच हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए वसंत वैली की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 166 का स्कोर बनाया, लेकिन बारिश के कारण मैच में ओवर कम करने पड़े। डीएलएस नियम के तहत लक्ष्य घटाकर 10 ओवर में 92 रन कर दिया गया। इसके जवाब में लाॅ मार्टिनियर कॉलेज लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से आसान जीत हासिल की। इसमें हर्षवर्धन पंत को उनकी उपयोगी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके बाद प्रतियोगिता में तीसरा मुकाबला बिशप कॉटन स्कूल और द लॉरेंस स्कूल के बीच खेला गया। इसमें बिशप कॉटन स्कूल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में लॉरेंस स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट खोकर 213 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें लॉरेंस स्कूल की टीम तरफ से बल्लेबाज सैफ ने 55 गेंदों में 116 रन की तुफानी पारी खेली, इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रतियोगिता में चौथा मैच जेनेसिस ग्लोबल स्कूल नोएडा और पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए जेनेसिस ग्लोबल स्कूल नोएडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट खोकर 224 का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में नाभा की टीम 146 रन पर ही सिमट गई और जेनेसिस ने 78 रन से बड़ी जीत दर्ज की। इसमें श्रेयांश ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल करते हुए 26 रन बनाए और 4 विकेट झटककर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। अध्यापिका ममता भारद्वाज ने बताया कि दूसरे दिन चारों मुकाबलों में खिलाड़ियों का उत्साह, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना देखने को मिली। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के आगामी मैचों को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और भी बढ़ गई है। प्रतियोगिता 2 मई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article