{"_id":"69ce54cbd5d26416cc0c0c11","slug":"book-fair-begins-at-gaiety-with-50000-books-shimla-news-c-19-sml1002-699752-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गेयटी में 50 हजार किताबों \nके साथ पुस्तक मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गेयटी में 50 हजार किताबों के साथ पुस्तक मेला शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन मेले में उमड़ी
पुस्तक प्रमियों की भीड़
बच्चों के लिए कार्टून वाली किताबें भी हैं उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में 50 हजार किताबों के अथाह भंडार के साथ पुस्तक मेला वीरवार को शुरू हो गया। हॉल में पिछले कई वर्षों यह पुस्तक मेला लग रहा है।
इस बार पुस्तक मेले में बच्चों के लिए कुछ रोचक कहानियों की किताबें भी आई हैं। इसके अलावा समाज में बदलते रिश्तों, इतिहास का राज खोलने वाली किताबें भी उपलब्ध हैं। बुकचोर संगठन की ओर से लॉक द बॉक्स पुस्तक मेला लगाया है जिसमें पुस्तक प्रेमियों को अपनी पसंद की किताबें खरीदने का अवसर मिल रहा है। इस चार दिवसीय मेले में पहले दिन काफी संख्या में युवा और अन्य लोग प्रदर्शनी देखने तथा मनपसंद किताबें खरीदने पहुंचे। ज्यादातर युवाओं ने नॉन फिक्शनल किताबें (वास्तविक तथ्यों पर आधारित किताबें) पसंद कीं। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी किताबों की खरीदारी की। बच्चों के लिए कार्टून समेत अन्य किताबें उपलब्ध हैं। कॉफी टेबल बुक, रोमांचक कहानियाें की किताबें, टीन फिक्शन, क्राइम और नौजवानों के लिए मोटिवेशनल किताबें मेले में रखी गईं हैं।
प्रदर्शनी में कोई भी व्यक्ति एक बॉक्स में जितनी किताबें आए उतनी किताबें निश्चित दाम में ले सकता है, चाहे उन किताबों का मूल्य कुछ भी हो। प्रदर्शनी में सबसे छोटे बॉक्स का मूल्य 1199 रुपये, बड़े बॉक्स का मूल्य 1999 रुपये और सबसे बड़े बॉक्स का मूल्य 2,999 रुपये तय किया है। संगठन के सदस्य साहिल ने बताया कि पहले दिन इस प्रदर्शनी को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में शाम तक 30 बॉक्स बिक चुके थे।
Trending Videos