सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Drinking water line broke in Sanjauli, vehicular movement remained closed

Shimla News: संजौली में पेयजल लाइन टूटी वाहनों की आवाजाही रही बंद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Drinking water line broke in Sanjauli, vehicular movement remained closed
विज्ञापन
सड़क के नीचे दबी पेयजल लाइन के देर रात टूटने के बाद सड़कों और रिहायशी काॅलोनी में बहने लगा पानी
Trending Videos

दोपहर बाद यातायात बंद कर शुरू किया मरम्मत कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के संजौली बाजार में गुम्मा पेयजल परियोजना की मुख्य पेयजल लाइन टूटने से बुधवार को यहां वाहनों की आवाजाही बंद करनी पड़ी। पेयजल लाइन दुरुस्त करने के लिए दोपहर एक बजे से देर रात तक इस बाजार में वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई।

संजौली चौक से ढली आने जाने वाले वाहनों को वाया चलौंठी बाईपास रवाना किया गया। पेयजल कंपनी के अनुसार मंगलवार रात संजौली बाजार की सड़क के नीचे दबी पेयजल लाइन लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास अचानक टूट गई। इससे भारी मात्रा में पानी की लीकेज हो गई। पानी सड़क और रिहायशी काॅलोनी में बहने लगा। सूचना मिलते ही पेयजल कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गुम्मा परियोजना से प्रेशर के साथ आने वाला पानी काफी देर तक सड़क पर बहता रहा। कंपनी ने तुरंत गुम्मा संपर्क कर परियोजना से आपूर्ति बंद करवाई। बुधवार सुबह जिला प्रशासन को इस बारे में सूचित किया और पेयजल लाइन ठीक करने के लिए यातायात बंद करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिसूचना जारी कर दोपहर 1:00 बजे से इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। इसके बाद कंपनी ने सड़क की खोदाई की और पेयजल लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू किया। वाहनों की आवाजाही बंद होने से संजौली-ढली बाईपास पर देर शाम तक यातायात जाम भी लगता रहा। कंपनी के सहायक अभियंता रंजीव शर्मा ने कहा कि मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि वीरवार सुबह तक इस काम को पूरा कर दिया जाएगा।




शहर को मिला कम पानी
गुम्मा परियोजना से सप्लाई बंद होने के बाद बुधवार को शहर के लिए कम पानी मिला। इसके चलते कई वार्डाें में पानी की आपूर्ति देरी से आई। कंपनी के अनुसार सतलुज और गिरि से आपूर्ति सामान्य है। पहले जारी शेड्यूल के अनुसार वीरवार से ही पानी की आपूर्ति दी जाएगी। गुम्मा से 22 एमएलडी तक पानी की आपूर्ति शहर को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article