सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   English Liquor Becomes More Expensive in Himachal Prices Rise by Up to ₹100

हिमाचल में महंगी हुई अंग्रेजी शराब: 100 रुपये तक बढ़ गए दाम, रेगुलर ब्रांड में नहीं हुई अधिक बढ़ोतरी; जानें

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 02 Apr 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में अंग्रेजी शराब के दाम बढ़ गए हैं। वहीं, रेगुलर ब्रांड के दामों में अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके साथ ही शराब के ठेकों पर सभी ब्रांड की रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

English Liquor Becomes More Expensive in Himachal Prices Rise by Up to ₹100
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अंग्रेजी शराब के दाम 100 रुपये तक बढ़ गए हैं। साल 2026-27 के लिए कर एवं आबकारी विभाग ने शराब के नए दाम जारी कर दिए हैं। रेगुलर ब्रांड के दाम में अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है। इनके दाम औसतन 10 से 30 रुपये तक ही बढ़े हैं।

Trending Videos

शराब ठेकों की ऑनलाइन नीलामी बीते साल के बेस प्राइज से 10 फीसदी की बढ़ोतरी पर की गई है। सरकार ने साल 2026-27 में भी एमआरपी के तहत ही ठेके नीलाम किए हैं। साल 2025-26 में सरकार ने यू टर्न लेते हुए एमएसपी को समाप्त कर एमआरपी की व्यवस्था फिर शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले वित्त वर्ष 2024-25 में सरकार ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की तर्ज पर शराब की बिक्री की थी। इसमें शराब की बोतलों पर एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) की जगह एमएसपी (न्यूनतम विक्रय मूल्य) लिखा होता था।

रेट लिस्ट लगाना किया अनिवार्य, अफसरों के फोन नंबर भी लगेंगे साथ
शराब के ठेकों पर सभी ब्रांड की रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य रहेगा। रेट लिस्ट पर ही संबंधित क्षेत्र के कर एवं आबकारी निरीक्षक का फोन पर भी लिखना जरूरी कर दिया है। ऐसा नहीं करने वाले शराब कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी व्यक्ति से शराब कारोबारी एमआरपी से अधिक रेट वसूलता है तो संबंधित अधिकारी को फोन पर इसकी शिकायत की जा सकेगी।

शराब का ब्रांड रेट 2025  रेट 2026
100 पाईपर 1600  1655
वैट 69 1400  1505
ब्लेंडर प्राइड 1015 1040
8 पीएम प्रीमियम ब्लैक 715 730
रॉयल चैलेंज 725 750
ऑल सीजन 725 755
ऑफिसर च्वाइस 535 545
राॅयल स्टैग 750 770
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed