{"_id":"69ce858a4d23309fec085adb","slug":"fir-lodged-in-case-of-worker-getting-electrocuted-while-working-shimla-news-c-19-sml1002-699949-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: काम करते समय कर्मी को करंट \nलगने के मामले में एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: काम करते समय कर्मी को करंट लगने के मामले में एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
बोर्ड के अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अनाडेल में बिजली के खंभे पर काम करते समय करंट लगने से कर्मी के घायल होने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। परिजनों ने बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने शिकायत के आधार बीएनएस की धारा 125 और 125 ए के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामला 30 मार्च का है जब दोपहर 2:00 बजे बिजली बोर्ड में बतौर आउटसोर्स कर्मी सेवाएं दे रहा प्रदीप कुमार अन्य कर्मचारियों के साथ काम कर रहा था। इस दौरान बिजली के खंभे पर काम करते समय उसे करंट लग गया जिससे वह जमीन पर गिर गया। उपचार के लिए फौरन आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका अभी उपचार चल रहा है।
प्रदीप के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा पिछले दो महीने से बोर्ड में सेवाएं दे रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही से यह हादसा हुआ है जिसमें की उनके बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। चिंता की बात यह है कि इससे पहले भी शहर में बिजली लाइनों और खंभों में काम करते समय कर्मचारी करंट की चपेट में आ चुके हैं। ऐसी दर्दनाक घटनाओं में कई बार कर्मचारियों की जान भी चली जाती है। इसके बावजूद आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।
एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में किसकी लापरवाही है इसको लेकर जांच में ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही है।
Trending Videos