{"_id":"69dbadfcd4e11502200552f4","slug":"fraud-with-peoples-shimla-news-c-19-sml1002-705171-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पहले स्टॉक ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर झांसे में लिया फिर उपहार देकर लाखों ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पहले स्टॉक ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर झांसे में लिया फिर उपहार देकर लाखों ऐंठे
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर हुए धोखाधड़ी के मामले की जांच में खुलासा, उपहार में लोगों को दिए थे मिक्सर ग्राइंडर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्टॉक ट्रेडिंग के गुर सिखाने के नाम पर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी के मामले की जांच में एक और खुलासा हुआ है। इसमें पता चला है कि आरोपियों ने पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मेंटर बनकर स्टॉक ट्रेडिंग के गुर सिखाने के नाम पर शिकायतकर्ताओं को झांसे में लिया और इसके बाद विश्वास बनाने के लिए ऑनलाइन क्लासेस में अधिक उपस्थिति के नाम पर लोगों को उपहार में मिक्सर ग्राइंडर भी दिए। इससे पीड़ितों का उन पर विश्वास बढ़ा और फिर आरोपियों ने अपनी साजिश के तहत छह लाख रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
छोटा शिमला थाने में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू की है। अभी तक छानबीन में पता चला है कि छोटा शिमला क्षेत्र के रहने वाले दो लोग फेसबुक के माध्यम से स्टॉक ट्रेडिंग मेंटर के संपर्क में आए। इसके बाद एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया। इसी ग्रुप के जरिये पहले ट्रेडिंग के गुर सिखाने के नाम पर ऑनलाइन क्लासें लगाई गईं। इसके बाद बाद आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ताओं को सेबी से पंजीकृज कंपनी के नाम पर बैंक खाते खुलवाए और फिर एंग्रीमेंट साइन करवाए गए। इसके बाद बैंक खाते में करीब छह लाख रुपये से अधिक की रकम ऐंठ ली गई। इसमें एक शिकायतकर्ता ने 3,30,517 रुपये और एक ने 2,92,000 रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। पहले तो लंबे समय तक लोग अपने पैसे वापस मिलने की उम्मीद लगाए बैठे रहे लेकिन जब आरोपियों के मोबाइल स्विच ऑफ हो गए और व्हाट्सएप ग्रुप से भी एग्जिट हो गए तो उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस स्टेशन छोटा शिमला में दर्ज करवाई। अब पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए तकनीकी पहलुओं और अन्य तरीके से पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने भी लोगों से सोशल मीडिया पर मिलने वाले स्टॉक ट्रेडिंग गुरुओं और फर्जी आईपीओ/ट्रेडिंग प्लेटफार्म से सावधान रहने की अपील की है।
Trending Videos