सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gas cylinder shortages have led to a shortened menu at hotels.

Shimla News: गैस सिलिंडरों की किल्लत, होटलों में भोजन का मेन्यू हो गया छोटा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder shortages have led to a shortened menu at hotels.
विज्ञापन
भोजन के दाम बढ़े, सात रुपये की चपाती अब 10 रुपये में मिल रही, भोजन की थाली के दाम 150 रुपये हुए
Trending Videos

चाय और कॉफी के दाम पांच रुपये तक बढ़े
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध से व्यावसायिक सिलिंडरों की किल्लत के बाद अब प्रदेश पर्यटन निगम समेत निजी होटलों में भोजन का मेन्यू छोटा हो गया है।

होटल मालिकों ने ऐसे भोजन को परोसना बंद कर दिया है जिसे पकाने में अधिक समय लग रहा है। इससे होटल व्यवसाय में भी फर्क पड़ गया है। इन दिनों पर्यटन सीजन चला हुआ है। ढाबों में भी बिकने वाले खाद्य पदार्थों के मूल्य में भी बढ़ोतरी कर दी है। हालत यह है कि शहर में कई जगहों में सात रुपये में मिलने वाली चपाती अब 10 रुपये में मिल रही है। वहीं भोजन की थाली के दाम में भी 10 से 20 रुपये तक बढ़ गए हैं। अब कई जगहों पर भोजन की थाली 150 रुपये में मिल रही है। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय और कॉफी के दाम में भी पांच रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। फास्ट फूड भी अब शहर में महंगे होने शुरू हो गए हैं। पिज्जा, बर्गर, चाउमीन तक के दाम भी प्रति प्लेट 20 रुपये तक बढ़े हैं। हालांकि शहर के होटल, रेस्तरांं और ढाबों में संचालकों को आवेदन पत्र देने के बाद सिलिंडर मिल रहा है, लेकिन उसमें काफी समय लग रहा है। ऐसे में खाद्य से संबंघित व्यावसायिक कार्य करने वाले मालिकों ने डीजल भट्टी, व्यावसायिक इलेक्ट्रानिक इंडक्शन, लकड़ी के चूल्हे का प्रयोग करना शुरू कर दिया है ताकि लोगों को आसानी से सभी खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाए जा सकें। व्यावसायिक सिलिंडरों की कमी के कारण होटलों की बुकिंग में भी असर पड़ा है। बीते साल के मुकाबले अप्रैल में बुकिंग काफी कम हुई है। लोग होटलों के मेन्यू को चेक कर रहे हैं। इसके बाद ही बुकिंग करवा रहे हैं। एचपीटीडीसी समेत अन्य होटलों के मेन्यू में जब से कटौती की है तब से असर पर्यटन सीजन पर पड़ा है।



होटलों में कई स्टॉल किए बंद
पर्यटन विकास निगम के मालरोड स्थित आशियाना होटल में शाम के समय लगने वाले स्टॉल को बंद कर दिया है। यहां पर रोजाना टिक्की का स्टॉल लगाया जाता था लेकिन सिलिंडरों की किल्लत को देखते हुए इसे बंद कर दिया है। इसके साथ निजी होटलों में भी कई चाइनिज फूड स्टॉल बंद हैं।



कोट...
एचपीटीडीसी के होटलों के मेन्यू में व्यावसायिक सिलिंडरों में कमी होने से कुछ कटौती की है। हालांकि सैलानियों को सुविधा देने के लिए मांग के अनुसार खाना बनाया जा रहा है। पर्यटन सीजन भी चला हुआ है। सभी चीजों का ध्यान रखा जा रहा है।
-डॉ. राजीव कुमार प्रबंध निदेशक, पर्यटन विकास निगम, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article