सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gas cylinders in shimla

Shimla News: गैस सिलिंडरों की पैनिक बुकिंग से बढ़ता जा रहा बैकलॉग, जरूरतमंद हो रहे परेशान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
gas cylinders in shimla
विज्ञापन
वितरण प्रणाली के सुचारु व समान संचालन पर पड़ रहा प्रतिकूल प्रभाव
Trending Videos

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एलपीजी बुकिंग के लिए पैनिक न होने का किया आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। गैस सिलिंडरों को लेकर पैनिक स्थिति से राजधानी समेत आसपास क्षेत्रों में हालात खराब होते जा रहे हैं। उपभोक्ताओं की ओर से की जा रही पैनिक बुकिंग के कारण गैस एजेंसियों में बैकलॉग बढ़ता जा रहा है। ऐसे में वे लोग परेशान हो रहे हैं जिन्हें वास्तव में सिलिंडरों की जरूरत है। इससे वितरण प्रणाली के सुचारु व समान संचालन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसे देखते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से पैनिक न होने का आग्रह किया गया है। विभाग का दावा है कि राजधानी में गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है, लेकिन उपभोक्ताओं की ओर से घबराहट में की जा रही बुकिंग (पैनिक बुकिंग) के कारण मांग बढ़ गई है।
उपभोक्ता अपनी वास्तविक खपत के आधार पर नहीं बल्कि अपनी पात्रता के अनुसार एलपीजी रिफिल बुक कर रहे हैं, जिससे वितरण प्रणाली के सुचारु एवं समान संचालन में दिक्कतें पेश आ रही हैं। विभाग की ओर से कहा गया है कि एजेंसी काउंटरों पर रिफिल सिलेंडरों का वितरण नहीं किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में एलपीजी का वितरण घर-घर (डोर स्टेप डिलीवरी) के माध्यम से किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति पूर्व में अधिसूचित रूट चार्ट एवं फोकल पॉइंट डिलीवरी प्रणाली के अनुसार सुनिश्चित की जा रही है। निर्देशों के बावजूद कुछ उपभोक्ता एलपीजी एजेंसियों के काउंटरों पर जाकर तत्काल सिलिंडर जारी करने का आग्रह कर रहे हैं। यह प्रक्रिया निर्धारित व्यवस्था के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
उपभोक्ता ये कार्य न करें
-एलपीजी की बुकिंग घबराहट में न करें।
-अपनी वास्तविक आवश्यकता एवं खपत के अनुसार ही बुकिंग करें।

-रिफिल प्राप्त करने के लिए एजेंसी काउंटरों पर जाने से बचें।

-वितरण कर्मचारियों के साथ सहयोग करें तथा घर-घर डिलीवरी अथवा निर्धारित फोकल पाॅइंट पर डिलीवरी की प्रतीक्षा करें।




कोट....
जिला प्रशासन की ओर से स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। प्रत्येक उपभोक्ता को एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों से आग्रह है कि अनावश्यक रूप से सिलिंडरों की बुकिंग न करें ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। सिलिंडरों की लगातार आपूर्ति जिले में आ रही है। -नरेंद्र धीमान, नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed