सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Him Bus Plus Card' facility will become available after the Panchayat elections; all existing travel cards wil

Himachal: पंचायत चुनाव के बाद मिलेगी हिम बस प्लस कार्ड की सुविधा, मर्ज होंगे सभी पुराने ट्रैवल कार्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Apr 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

जल्द ही हिम बस प्लस कार्ड सुविधा शुरू करने जा रहा है। प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद इस योजना का श्रीगणेश करने की तैयारी है। 

Him Bus Plus Card' facility will become available after the Panchayat elections; all existing travel cards wil
एचआरटीसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एचआरटीसी यात्रियों के सफर को और सुगम बनाने के लिए जल्द ही हिम बस प्लस कार्ड सुविधा शुरू करने जा रहा है। प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद इस योजना का श्रीगणेश करने की तैयारी है। इस कार्ड की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह निगम की ओर से अब तक जारी किए गए सभी अलग-अलग ट्रैवल कार्डों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मर्ज कर देगा। इससे यात्रियों को कई कार्ड रखने से निजात मिलेगी। इस योजना के तहत यात्रियों को एक साल के लिए 365 रुपये का भुगतान करना होगा।

Trending Videos

निगम की टिकटिंग प्रणाली को पारदर्शी और तेज बनाने के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे इस कार्ड के माध्यम से यात्रियों को पांच प्रतिशत की सीधी छूट मिलेगी। वहीं, बार-बार यात्रा करने वाले नियमित यात्रियों को कैशबैक के जरिये अधिकतम 30 फीसदी तक की छूट का लाभ मिल सकेगा। सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन का यह फैसला नियमित यात्रियों, कर्मचारियों, छात्रों और बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। हालांकि, इस योजना को बीते वर्ष मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी मिल गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे धरातल पर नहीं उतारा जा सका था। अब निगम इसे पंचायत चुनाव के आसपास लॉन्च करने पर विचार कर रहा है। जैसे-जैसे यात्री नया कार्ड बनवाएंगे, उनके पुराने पास और कार्ड इसी में सम्मिलित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ड के लिए सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। इसे पंचायत चुनाव के आसपास लॉन्च किया जाएगा। लोगों के पुराने कार्ड भी धीरे-धीरे हिम बस प्लस में मर्ज कर दिए जाएंगे। -अजय वर्मा, उपाध्यक्ष, एचआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed