सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: 5,623 teachers who passed the exams will be appointed to 155 CBSE schools in May.

Himachal: सीबीएसई स्कूलों में होगी परीक्षा पास करने वाले 5623 शिक्षकों की नियुक्ति, बड़े स्तर पर होंगे तबादले

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश के 155 सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 

Himachal:  5,623 teachers who passed the exams will be appointed to 155 CBSE schools in May.
सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के 155 सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 22 मार्च को नौ हजार पदों की लिखित परीक्षा का परिणाम इसी सप्ताह हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए जाने की संभावना है। परिणाम जारी होते ही 5623 सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया मई में शुरू कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग के अनुसार मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को स्कूलों के चयन में ज्यादा विकल्प मिलेंगे, जिससे पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

Trending Videos

परीक्षा में टॉप करने वाले शिक्षक के पास रहेगा ये विकल्प
परीक्षा में टॉप करने वाले शिक्षक के पास अपनी पसंद के स्कूल का चयन करने का विकल्प रहेगा। इसके बाद क्रमवार मेरिट सूची के अनुसार अन्य शिक्षकों से विकल्प लिए जाएंगे। यदि किसी स्कूल के लिए अधिक आवेदन आते हैं तो उच्च मेरिट वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। बोर्ड की ओर से प्रत्येक अभ्यर्थी का विस्तृत डाटा, जिसमें मेरिट पोजीशन, श्रेणी, प्राप्तांक, सत्यापित दस्तावेज और पोस्टिंग वरीयताएं शामिल की जाएंगी।  शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने उदाहरण देते हुए कहा गया है कि यदि किसी विषय में 134 पद उपलब्ध हैं तो टॉपर शिक्षक के पास सभी 134 विकल्प खुले रहेंगे, दूसरे स्थान पर रहने वाले के पास 133 विकल्प और इसी क्रम में आगे विकल्प घटते जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरिट सूची तैयार कर नियुक्तियां दी जाएंगी
इसलिए पोस्ट-वाइज काउंसलिंग कराना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके आधार पर विषयवार मेरिट सूची तैयार कर नियुक्तियां दी जाएंगी। शिक्षा निदेशालय ने इस पूरी प्रक्रिया को तेज गति से पूरा करने की तैयारी कर ली है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर पहले कानूनी अड़चनें सामने आई थीं, लेकिन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय से राहत मिलने के बाद शिक्षा सचिव ने बोर्ड और निदेशालय को तुरंत प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

चुनाव आयोग से लेनी होगी मंजूरी
 प्रदेश में चुनावी आचार संहिता लागू है, ऐसे में नियुक्तियों से पहले चुनाव आयोग से अनुमति लेना आवश्यक होगा। विभाग इस दिशा में भी तैयारी कर रहा है ताकि प्रक्रिया में कोई देरी न हो।

पहले प्रिंसिपल, फिर अन्य शिक्षक
 भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले प्रिंसिपलों की नियुक्ति की जाएगी। इसके बाद क्रमवार अन्य विषयों के शिक्षकों की तैनाती की जाएगी, ताकि स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू हो सके।

बड़े स्तर पर होंगे तबादले
5623 शिक्षकों की नियुक्ति के साथ ही प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले भी किए जाएंगे। नए शिक्षकों को समायोजित करने के लिए वर्तमान स्टाफ में फेरबदल किया जाएगा, जिससे सभी स्कूलों में संतुलित स्टाफ उपलब्ध हो सके।
 

बोर्ड ने शिक्षा विभाग को भेजा सीबीएसई सब काडर परीक्षा का परिणाम
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई सब काडर की परीक्षा का परिणाम जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद लंबे समय से रुका यह परिणाम अब घोषित कर दिया गया है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 22 मार्च को आयोजित हुई इस परीक्षा के परिणाम पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई थी। बुधवार, 29 अप्रैल को अदालत ने प्रदेश सरकार और बोर्ड को परिणाम घोषित करने की अनुमति दे दी। डॉ. राजेश शर्मा के अनुसार बोर्ड ने सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर परिणाम को आगामी कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को भेजा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed