सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   University launches helpline for students

Shimla News: छात्रों के लिए विश्वविद्यालय हेल्पलाइन शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
University launches helpline for students
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए हेल्पलाइन सुविधा शुरू कर दी है जो एक मई से प्रभावी होगी। इस नई व्यवस्था के तहत छात्र अब घर बैठे ही अपनी डिग्री, परीक्षा परिणाम, री-अपीयर, माइग्रेशन और प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याएं दर्ज करवा सकेंगे। हेल्पलाइन के लिए विश्वविद्यालय ने अपना ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है, जिसे अब औपचारिक रूप से शुरू कर दिया है। प्रशासन के अनुसार इससे छात्रों को बार-बार विश्वविद्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी और शिकायतों का समाधान जल्द होगा। नई प्रणाली में विश्वविद्यालय और उससे जुड़े सभी कॉलेजों के छात्र अपनी शिकायतें सीधे पोर्टल पर दर्ज करेंगे। विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि हर शिकायत का निपटारा अधिकतम एक सप्ताह के भीतर करना अनिवार्य होगा। परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल ने बताया कि इस पहल से शिकायत निपटान प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और कामकाज अधिक व्यवस्थित होगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article