फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Assistant Manager dismissed in Nauhradhar Cooperative Bank scam; management takes the decision.

हिमाचल: नौहराधार सहकारी बैंक घोटाले में सहायक प्रबंधक बर्खास्त, प्रबंधन ने लिया फैसला

Thu, 06 Aug 2026 09:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार/हरिपुरधार (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार/हरिपुरधार (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Aug 2026 09:07 PM IST
सार

राज्य सहकारी बैंक शाखा में वर्ष 2024 में सामने आए करोड़ों रुपये के कथित गबन एवं धोखाधड़ी के मामले में बैंक प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन सहायक प्रबंधक ज्योति प्रकाश की सेवाएं स्थायी रूप से समाप्त कर दी हैं।

विज्ञापन
Himachal: Assistant Manager dismissed in Nauhradhar Cooperative Bank scam; management takes the decision.
नाैकरी से बर्खास्त। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सिरमाैर जिले के नौहराधार स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा में वर्ष 2024 में सामने आए करोड़ों रुपये के कथित गबन एवं धोखाधड़ी के मामले में बैंक प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन सहायक प्रबंधक ज्योति प्रकाश की सेवाएं स्थायी रूप से समाप्त कर दी हैं। बैंक के प्रबंध निदेशक की ओर से विभागीय जांच पूरी होने के बाद जारी आदेश में उन्हें गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और बैंक निधियों के दुरुपयोग का दोषी पाया गया है।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार अगस्त 2024 में नौहराधार शाखा में धोखाधड़ी एवं धन के गबन का मामला सामने आने के बाद ज्योति प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान उनके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। विभागीय जांच में पाया गया कि उन्होंने लंबे समय तक शाखा में रहते हुए बैंक और जमाकर्ताओं के खातों से अनियमित तरीके से धन का दुरुपयोग किया तथा विभिन्न ऋण एवं खातों में हेराफेरी की।
विज्ञापन


जांच अधिकारी की रिपोर्ट में आरोपों को प्रमाणित मानते हुए बैंक प्रबंधन ने इसे अत्यंत गंभीर वित्तीय कदाचार करार दिया। इसके बाद सक्षम प्राधिकारी ने बैंक सेवा नियमों के तहत ज्योति प्रकाश की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया। वर्तमान में वह सिरमौर की हाब्बन शाखा में कार्यरत थे। बैंक के एमडी विनय सिंह की और से इसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी कर्मचारी के प्रति शून्य सहनशीलता (जीरो टॉलरेंस) की नीति अपनाई जाएगी तथा भविष्य में भी दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ इस मामले की आपराधिक जांच भी संबंधित एजेंसियों की ओर से जारी है। उधर, बैंक के प्रबंध निदेशक विनय सिंह ने बताया कि प्रबंधन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए विस्तृत जांच की। इसके बाद आरोपी बैंक शाखा प्रबंधक को बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed