सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Doctor at CHC Haripurdhar Arrested in 'Chitta' Case; Action Taken Following Investigation

Himachal: सीएचसी हरिपुरधार का डाॅक्टर चिट्टे के मामले में गिरफ्तार, जांच के बाद की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Apr 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार

सिरमाैर जिला पुलिस ने चिट्टे के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएचसी हरिपुरधार के चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। 

Himachal: Doctor at CHC Haripurdhar Arrested in 'Chitta' Case; Action Taken Following Investigation
चिट्टे के साथ गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सिरमाैर जिला पुलिस ने चिट्टे के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएचसी हरिपुरधार के चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। 31 मार्च को 6.68 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए दो युवकों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने नाहन के डॉ. आदित्य के खिलाफ कार्रवाई की है। जांच में सामने आया है कि चिकित्सक ने ही आरोपी अभिमन्यु ठाकुर और भानु गर्ग को स्कूटी पर चिट्टा लाने नारायणगढ़ भेजा था। पुलिस जांच में डिजिटल लेनदेन और व्हाट्सएप चैट जैसे पुख्ता साक्ष्य मिले हैं।

Trending Videos

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि चिकित्सक वर्ष 2020 से नशे का आदी है और दिन में कई बार इंजेक्शन के जरिये नशा लेता है। जिला पुलिस ने 31 मार्च को चंडीगढ़-देहरादून एनएच पर कांगनवाला नेचर पार्क के पास स्कूटी पर सवार नाहन के दो युवकों भानु गर्ग और अभिमन्यु ठाकुर को 6.68 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने चिट्टा कहां से लाया और कहां ले जाना था, इसके बारे में पुलिस ने गहन जांच की तो सीएचसी हरिपुरधार के डॉक्टर का नाम सामने आया। आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने चिट्टा नारायणगढ़ (हरियाणा) के विक्की से खरीदा था। पुलिस अब मुख्य आरोपी की तलाश के लिए हरियाणा जाने की भी तैयारी में है। पुलिस चिट्टा बेचने वाले आरोपी के बारे में पता लगाने में जुटी है। इस संबंध में नारायणगढ़ पुलिस के साथ भी संपर्क साधा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed