फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Female travelers to get a safety net via the '112 India' app; immediate help to arrive in emergencie

HP Police: महिला ट्रैवलर को 112 इंडिया एप से मिलेगा सुरक्षा कवच, आपातकाल में तुरंत पहुंचेगी मदद

Sat, 08 Aug 2026 10:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Aug 2026 10:37 AM IST
सार

एप का ट्रैक मी फीचर यात्रा के दौरान महिला की लोकेशन पर लगातार नजर रखता है। इससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तुरंत सक्रिय होकर सहायता पहुंचा सकती है। हिमाचल के दूरदराज और पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर यह सुविधा बेहद उपयोगी है। 

विज्ञापन
Himachal: Female travelers to get a safety net via the '112 India' app; immediate help to arrive in emergencie
अशोक तिवारी, डीजीपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन सीजन के दौरान सोलो महिला पर्यटकों की सुरक्षा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। हिमाचल पुलिस ने इसके लिए 112 इंडिया एप के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया है। यह आधुनिक तकनीक आधारित एप महिलाओं, छात्राओं और अकेले यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए डिजिटल सुरक्षा कवच है। एप का ट्रैक मी फीचर यात्रा के दौरान महिला की लोकेशन पर लगातार नजर रखता है। इससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तुरंत सक्रिय होकर सहायता पहुंचा सकती है। हिमाचल के दूरदराज और पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर यह सुविधा बेहद उपयोगी है। लंबे सफर, सुनसान सड़कों और सीमित मोबाइल नेटवर्क वाली परिस्थितियों में यह महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

पुलिस का सुझाव है कि अकेले यात्रा करने वाली महिला यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैक मी फीचर सक्रिय करे। यह फीचर उपयोगकर्ता को यात्रा की अनुमानित अवधि तय करने का विकल्प देता है। यदि निर्धारित समय में यात्रा पूरी नहीं होती, तो आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली अलर्ट जारी करती है। इसके बाद पुलिस लोकेशन के आधार पर संपर्क कर तत्काल सहायता भेजती है। एप में एसओएस पैनिक बटन किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सक्रिय किया जा सकता है। बटन दबाते ही महिला की लाइव जीपीएस लोकेशन सीधे राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र और नजदीकी पुलिस नियंत्रण कक्ष तक पहुंचती है। इससे अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर डायल करने की जरूरत नहीं पड़ती। पुलिस बिना समय गंवाए सहायता के लिए रवाना हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाउट फीचर सक्रिय करने पर पुलिस के साथ आसपास मौजूद पंजीकृत स्वयंसेवकों तक भी अलर्ट पहुंचता है। इससे पुलिस के पहुंचने से पहले भी नजदीकी व्यक्ति सहायता के लिए आगे आ सकता है। साइलेंट इमरजेंसी अलर्ट सुविधा से बिना आवाज के भी पुलिस तक एसओएस संदेश और सटीक लोकेशन भेजी जा सकती है। एप में परिवार या दोस्तों के मोबाइल नंबर दर्ज करने पर एसओएस सक्रिय होने पर उन्हें भी लोकेशन लिंक मिलता है। यह एप एंबुलेंस, अग्निशमन सेवा और अन्य आपदा प्रबंधन सेवाओं तक भी तत्काल पहुंच प्रदान करता है।

विज्ञापन

हम सभी सोलो महिला ट्रैवलर, छात्राओं और पर्यटकों से अपील करते हैं कि हिमाचल की यात्रा के दौरान 112 इंडिया एप का उपयोग जरूर करें। यह एप आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता के साथ आपके परिजनों को भी तत्काल जानकारी उपलब्ध कराकर सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत प्रदान करता है।- अशोक तिवारी, डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed